यूपी रोडवेज का मास्टरस्ट्रोक: शाहजहांपुर से पीलीभीत और बरेली के लिए 4 नई बसें शुरू, जानें क्या होगा किराया और समय
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/ac-bus-1771099037069_m.webpरोडवेज बस
जागरण संवाद, शाहजहांपुर। रोडवेज यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से रविवार से जनपद के चार नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर होगा। इससे विशेष रूप से कलान क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें अब तक शाहजहांपुर तक पहुंचने के लिए अलग-अलग साधनों का सहारा लेना पड़ता था।
इसके साथ ही लंबे समय से परिवहन सुविधा से वंचित कोटावारी और सिसैया गांवों को भी पहली बार रोडवेज बस सेवा की सौगात मिली है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। पहली बस शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डा से मुड़िया पवार, कोटावारी, सिसैया, पुवायां, बंडा होते हुए पीलीभीत तक चलेगी।
दूसरी शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डा से जलालाबाद, टापर, गढ़िया रंगीन, फतेहगंज होते हुए बरेली तक चलाई जाएगी। शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डा से जलालाबाद, जरियनपुर, कलान, परौर होते हुए कुंडरिया तक संचालित होगी। शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डा से जलालाबाद, जरियनपुर, कलान होते हुए कम्पिल तक चलाई जाएगी।
रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि चारों रूटों पर नई बसों का नियमित संचालन रविवार से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब तक कोलाघाट पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक परौर और कम्पिल रूट की बसें अल्हागंज, राजेपुर और अमृतपुर होकर संचालित की जाएंगी। पुल के खुलते ही बसों को निर्धारित मार्ग से चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर पुलिस की \“नंबर 1\“ रैंकिंग का सच: कागजों पर 100% समाधान, लेकिन थानों के चक्कर काट रहे पीड़ित
Pages:
[1]