मेरठ-करनाल हाइवे पर ट्रक से टकराने से बाल-बाल बची स्कूली वैन, चालक गिरफ्तार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Police-Arrest-1771089390052_m.webpमेरठ-करनाल हाइवे पर ट्रक से टकराने से बाल-बाल बची स्कूली वैन, चालक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता,शामली। मेरठ-करनाल हाइवे पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा। मेपल्स स्कूल वैन के चालक की लापरवाही ने छह मासूम बच्चों की जान जोखिम में डाल दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समय रहते वैन को रुकवा लिया, अन्यथा स्कूली वैन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा सकती थी पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लेकर उसका शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि चालक को हटा दिया गया।
शनिवार को शामली के मेपल्स एकेडमी की एक स्कूली वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। जैसे ही वैन कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव सिंभालका के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर लहराने लगी। इस दौरान सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था।
इस दौरान गांव सिंभालका के लोगों ने गाड़ी को रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। इसके बाद पुलिस उसको अपने साथ थाने ले गई।
थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि चालक दिनेश निवासी गांव हसनपुर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाइवे पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य डा. मुकेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी तत्काल चालक दिनेश कुमार को हटा दिया गया।
Pages:
[1]