LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में रहेगी भीड़, देहरादून पुलिस का जारी किया नया यातायात प्लान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/tapkeshwar-mahadev-temple-1771081855400_m.webp

टपकेश्वर मंदिर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। इस दौरान कैंट से टपकेश्वर मंदिर की ओर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

बल्लुपूर चौक व कौलागढ़ से टपकेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निंबूवाला तिराहे से बायीं ओर ओएनजीसी हेलीपेड की पार्किंग पर भेजा जाएगा।

जबकि सर्किट हाउस व सीएसडी तिराहे से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पोस्ट आफिस तिराहे से निंबूवाला तिराहा होते हुए बायें ओएनजीसी हेलीपेड पार्किंग स्थल पर भेजा जाएगा।

पार्किंग के फुल होने पर वाहनों को पोस्ट आफिस के पास हरवंश कपूर आडिटोरियम की पार्किग में भेजा जाएगा।

वीरपुर से टपकेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को कैंट चौक से निंबूवाला तिराहे होते हुए बायें ओएनजीसी हेलीपेड पार्किंग स्थल पर भेजा जाएगा।

गढ़ी कैंट चौक पर यातायात का दबाव होने पर पोस्ट आफिस तिराहा से कैंट चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

साथ ही कौलागढ़ चौक से कैंट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से किशननगर चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। टपकेश्वर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बसों को महिंद्रा ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।
यहां रहेंगे बैरियर व डायवर्ट प्वाइंट

[*]कैंट चौक
[*]पोस्ट आफिस तिराहा
[*]कौलागढ़ चौक
[*]निंबूवाला कट निकट एफआरआइ गेट
[*]वाटिका तिराहा


यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर तय होगी Kedarnath धाम के कपाट खुलने की तिथि, मंदिर समिति ने पूरी कर ली हैं तैयारियां

यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं के कदम से हिमालय की आत्मा घायल, उम्मीद बना हीलिंग हिमालय फाउंडेशन; घाव पर लगा रहे मरहम
Pages: [1]
View full version: महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में रहेगी भीड़, देहरादून पुलिस का जारी किया नया यातायात प्लान