240 लोकेशन पर 900 सीसीटीवी खंगाले, डाक सेवक के हत्यारों के नजदीक पहुंची मथुरा पुलिस
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Murder-1771076541418_m.webpसांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, मथुरा। डाक सेवक को बंधक बनाकर अपहरण के बाद हरियाणा में हत्या करने के मामले में पुलिस ने 240 लोकेशन पर 900 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पांच टीमों की आरोपितों की धरपकड़ के लिए दबिशें जारी हैं। पुलिस हत्यारों के नजदीक पहुंच गई है।
शनिवार को स्वजन ने डाक सेवक के शव का गांव में अंतिम संस्कार करा दिया। कोसीकलां के कामर निवासी रामवीर अगरयाला के डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। नौ फरवरी की सुबह वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे।
शेरगढ़ के समीप कार सवार बदमाशों ने उनको बंधक बनाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद पलवल में ले जाकर आगरा कैनाल में उनकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाकर नहर में फेंक दिया।
हरियाणा पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्वजन को बुलाकर शव की पहचान कराई। भाई अजीत ने अंगूठी और पैर के निशान से पहचान भाई रामवीर के रूप में की।
इसके बाद पुलिस ने पलवल में पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन के सिपुर्द कर दिया। भाई अजीत ने पलवल के अलावलपुर निवासी भारत तेवतिया और रंजीत व उसके साथियों के खिलाफ हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि उनकी भांजी को भारत बहला-फुसलाकर ले गया था। इसका रामवीर ने विरोध जताया था। इसको लेकर भारत उससे रंजिश मानता था। शनिवार को गांव में शव पहुंचने पर शोक छा गया। स्वजन ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपितों की धरपकड़ तेज शुरू कर दी है। 240 लोकेशन पर 900 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ पुलिस की पांच टीमें हरियाणा में लगातार दबिशें दे रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपितों के नजदीक पहुंच गई है।
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Pages:
[1]