LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

प्रेमी को प्रेमिका की मां- भाई ने 36 सेकेंड जमकर पीटा, Valentine Day पर Love Marriage के बाद रजिस्टर्ड कराने गए थे कानपुर कचहरी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Kanpur-Court-Video-Viral-1771075964467_m.webp

रजिस्ट्रार कार्यालय के पास युवक को पीटते युवती के स्वजन । वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर कचहरी प्रेमी की जमकर पिटाई हो गई। प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ वैलेंटाइन डे पर प्रेम विवाह को रजिस्टर्ड कराने गया थ। इसकी भनक प्रेमिका के परिवार वालों को लग गई। उन्होंने प्रेमी को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।

प्रेमविवाह के बाद चोरी-छिपे शादी को पंजीकृत कराने पहुंचे युवक को युवती के स्वजन ने रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर पीट दिया। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। जिसमें नजर आ रहा है कि युवती के स्वजन युवक को पकड़ लेते हैं और कालर पकड़कर एक के बाद एक थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इसे प्रचलित कर दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बीच–बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां दोनों ने समझौता कर लिया।

कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि फेथफुलगंज निवासी युवक का इलाके की ही युवती से करीब तीन साल से प्रेमप्रसंग चल रहा है। दोनों एक ही जाति और बिरादरी के हैं,लेकिन दोनों के स्वजन शादी को लेकर राजी नही थे। गुरुवार को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शुक्रवार को वैलेनटाइन डे के मौके पर दोनों मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी को पंजीकृत कराने पहुंचे थे, जिसकी भनक किसी तरह युवती को स्वजन को हो गई। इस पर युवती की मां,भाई समेत अन्य स्वजन रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गए और युवक को जमकर पीट दिया।

घटना से जुड़ा 36 सेकेंड का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। वीडियो में युवती का भाई रजिस्ट्रार कार्यालय गेट पर युवक को एक के बाद एक थप्पड़ मारते हुए कैद हो गया। अधिवक्ताओं ने बीच–बचाव कर दोनों को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। स्वजन शादी को राजी हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- प्रेमी की शादी में प्रेमिका की इंट्री... Dial 112 बता दी ऐसी बात, फिर बिन दुल्हन लौटी बरात

यह भी पढ़ें- IIT Kanpur आत्महत्याओं का सिलसिला: छात्र, शोधार्थी और कर्मचारी… 2023 से 2026 तक 10 जानें गईं, क्या है अंदर की कहानी?

यह भी पढ़ें- सगाई से पहले IIT Kanpur में महिला जूनियर टेक्नीशियन ने की आत्महत्या, डायरी में छिपे कई राज
Pages: [1]
View full version: प्रेमी को प्रेमिका की मां- भाई ने 36 सेकेंड जमकर पीटा, Valentine Day पर Love Marriage के बाद रजिस्टर्ड कराने गए थे कानपुर कचहरी