नमन, आशीर्वाद और भव्य स्वागत; गया दौरे में CM नीतीश के पुत्र निशांत कुमार के हर कदम का मतलब क्या?
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Nishant-1-1771072995800_m.webpदशरथ मांझी के पुत्र से मिलते इंजीनियर निशांत। जागरण
जागरण संवाददाता, गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।
शनिवार को गया आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कीं और उन्हें भविष्य का नेतृत्वकर्ता बताया।
गयाजी पहुंचते ही निशांत कुमार ने सबसे पहले गहलौर घाटी में सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक माउंटेन मैन बाबा दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/Vishnupad-1771073031836.jpg
(विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करते निशांत।)
दशरथ मांझी के पुत्र से लिया आशीर्वाद
इसके बाद उन्होंने उनके पुत्र भागीरथ मांझी से मुलाकात कर पांव छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मानपुर होते हुए गयाजी पहुंचे निशांत कुमार ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक आस्था प्रकट की।
मानपुर प्रखंड अंतर्गत सुनहरी मोड़ बाईपास पर जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भावपूर्ण स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू के मानपुर प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष अजीत शर्मा ने किया। अजीत शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना स्पष्ट है और वे भविष्य में निशांत कुमार को नेतृत्वकारी भूमिका में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि युवा सोच, नई ऊर्जा और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ संगठन को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुनहरी मोड़ बाईपास क्षेत्र कुछ समय के लिए उत्सव स्थल में तब्दील हो गया।
स्वागत कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मौके पर अवध बिहारी पटेल, मुन्ना कुमार पटवा, ई. अजय कुशवाहा, राकेश कुमार पांडे सहित कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/Nishant-Kumar-1771073062029.jpg
Pages:
[1]