LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

अब चालकों को आधुनिक ट्रेनिंग के बाद मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बलिया में स्थापित होगा आईडीटीआर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/18_01_2025-del_6_23868925_m-1771067711571_m.webp

दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चालकों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण।



जागरण संवाददाता, बलिया। जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और वाहन चालकों को आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। परिवहन विभाग द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर (आइडीटीआर) की स्थापना के लिए 4.050 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली गई है।

यह भूमि बैरिया तहसील के चांददियर क्षेत्र में चयनित की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, संस्थान के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति (फंड) मिलते ही भवन निर्माण, प्रशिक्षण ट्रैक, प्रशासनिक ब्लॉक और अन्य आधारभूत संरचनाओं का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
आधुनिक प्रशिक्षण से मिलेगा लाभ

आईडीटीआर की स्थापना के बाद जिले में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी हो जाएगी। लाइसेंस के इच्छुक आवेदकों को पहले संस्थान में निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण के दौरान यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, वाहन संचालन की तकनीकी जानकारी तथा आपात स्थिति में प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी और सफल होने पर ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। इससे बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के लाइसेंस जारी होने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के पीछे एक बड़ा कारण अपर्याप्त प्रशिक्षण और यातायात नियमों की अनदेखी है। आइडीटीआर के संचालन से प्रशिक्षित और जागरूक चालक तैयार होंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है।

अब तक ऐसे उन्नत प्रशिक्षण संस्थान के लिए अभ्यर्थियों को अन्य जिलों का रुख करना पड़ता था। बलिया में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।


बैरिया तहसील क्षेत्र में आईडीटीआर के लिए जमीन का चिह्नांकन किया गया है, इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति और बजट मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। -अरुण कुमार, एआरटीओ, बलिया।


यह भी पढ़ें- कैम्पियरगंज में बनेगी यूपी का पहली फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी, सीएम योगी बोले- यहां की डिग्री होगी \“नौकरी की गारंटी\“
Pages: [1]
View full version: अब चालकों को आधुनिक ट्रेनिंग के बाद मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बलिया में स्थापित होगा आईडीटीआर