Mahashivratri 2026 : काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ने लगा आस्था का सागर, लाखों श्रद्धालुओं से शहर पटा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/baba1-1771067461138_m.webpबाबा दरबार में महाशिवरात्रि पर लाखों की भीड़ उमड़ने लगी है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। धर्म और आस्था की नगरी काशी में महाशिवरात्रि महापर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 15 फरवरी को पड़ने वाले इस पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इस भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस लगातार सक्रिय हैं और क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर रही है।
डीआईजी शिव हरी मीणा, एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, गंगा घाटों, दशाश्वमेध चौक और अन्य प्रमुख चौराहों का अचानक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मार्गों पर अतिक्रमण करने वाली दुकानों और ठेलों से दुकानदारों को चेतावनी दी और उन्हें हटवाया।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/baba2-1771067668440.jpg
इसके साथ ही, मार्केटिंग क्षेत्र में लगी महिलाओं और पुरुषों से उनके हाल-चाल जाना गया और सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए गए। प्रशासन जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहा है और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नरेट और मंदिर न्यास के साथ समन्वय बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें भीड़ प्रबंधन, यातायात, सुरक्षा और जनसुविधाओं पर फोकस किया गया है। पुलिस ने बताया कि महाकुंभ की तर्ज पर \“पलट प्रवाह\“ मॉडल अपनाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके और कोई असुविधा न हो।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/baba3-1771067681770.jpg
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महाशिवरात्रि के दौरान पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। घाटों, कॉरिडोर और बाजारों में अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए सख्ती बरती जा रही है।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अनुशासित रहें, निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। यह निरीक्षण अभियान ऐसे समय में तेज हुआ है जब काशी में पहले से ही भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार का महाशिवरात्रि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यादगार बने, ताकि लाखों भक्त बिना किसी परेशानी के बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकें।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/baba4-1771067697005.jpg
महाशिवरात्रि के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
काशी में महाशिवरात्रि का पर्व एक अद्वितीय अनुभव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा दोनों का ध्यान रखा जाएगा। हालांकि शाम होते ही दर्शन करने वालों की भीड़ बढ़ने लगी और बाबा दरबार परिक्षेत्र में लाखों की कतार की जुटान संभालना चुनौतीपूर्ण होने लगा। वहीं सुरक्षा कारणों से कई थानों की फोर्स की मौके पर तैनाती के साथ ही गंगा में जल पुलिस को भी सतर्क किया गया है।
Pages:
[1]