deltin33 Publish time 3 hour(s) ago

आगरा में शराब की दुकान पर गिरी मेट्रो की रिग मशीन, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/metro-rig-machine-fell-on-shop-1771059790029_m.webp

आगरा में शराब की दुकान पर गिरी मेट्रो की रिग मशीन



जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार सुबह रिग मशीन से प्रतापपुर स्थित देवी राम स्वीट हाउस के पास पाईलिंग की जा रही थी। मशीन का चक्का अचानक दो मीटर तक धंस गया। इससे मशीन एक तरफ झुक गई। मशीन चालक की समझदारी के चलते बड़ा हादसा टल गया।

मशीन चालक ने तुरंत शराब की दुकान की तरफ झुक कर टिका दिया। शराब की दुकान के ऊपर सिर्फ टीन शेड को नुकसान हुआ है। आसपास के अन्य किसी मकान या दुकान को नुकसान नहीं हुआ है। डेढ़ माह के भीतर मेट्रो में यह तीसरा हादसा है। कुछ दिन पूर्व भी आईएसबीटी के पास मेट्रो ट्रैक से लकड़ी का गुटका कार पर गिर गया था।
शहर में 30 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक बनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा शहर में 30 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक बनाया जा रहा है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर कालिंदी विहार तक 16 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक बन रहा है। एमजी रोड पर तेजी से कार्य चल रहा है। सदर बाजार से अवंती बाई चौराहा होते हुए प्रताप पुरा तक एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक बन रहा है।
इस हिस्से में दो रिग मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है

अवंती बाई चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास से लेकर प्रताप पुरा देवी राम स्वीट हाउस से 200 मीटर आगे तक एमजी रोड सकरी है। इस हिस्से में दो रिग मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। इन मशीनों से पाईलिंग हो रही है। इसके के बाद ही पिलर का निर्माण किया जाता है।
अचानक हुई इस घटना से खलबली मच गई

शनिवार सुबह दो मशीनों से कार्य चल रहा था अचानक एक मशीन दो मीटर धंस गई। मशीन चालक या देखकर घबरा गया क्योंकि मशीन एक तरफ झुकने लगी थी। रोड के दोनों तरफ मकान बने हुए हैं। अचानक हुई इस घटना से खलबली मच गई। मशीन चालक ने मशीन को देसी शराब की दुकान के ऊपर टिका दी दुकान के ऊपर तीन शेड पड़ा हुआ था। इससे शेड को हल्का नुकसान हुआ है। मशीन को दो क्रेन की मदद से खड़ा कर दिया गया है।
Pages: [1]
View full version: आगरा में शराब की दुकान पर गिरी मेट्रो की रिग मशीन, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा