कंप्यूटर हैक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, UP और उत्तराखंड STF ने की कार्रवाई
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/stf-arrest-1771056434729_m.webpगिरफ्तार किए गए आरोपित।
जागरण संवाददाता, मेरठ। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एसएससी एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
उप्र एसटीएफ की मेरठ यूनिट के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसएससी द्वारा चार फरवरी से 15 फरवरी तक एसएससी एमटीएस परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के सदस्य नीतीश कुमार निवासी ग्राम सुरजीपुर जनपद देवरिया व भास्कर नैथानी निवासी मुहल्ला सरस्वतीपुरम देहरादून को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई से \“दुश्मनी\“ को लेकर चर्चित पाक आतंकी शहजाद भट्टी के फेसबुक पर फोटो पोस्ट, UP के DGP ने दिए जांच के निर्देश
आरोपितों द्वारा देहरादून स्थित महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर मास्टर कंप्यूटर लगाकर कंप्यूटर हैकिंग द्वारा नकल कराई जा रही थी। उनके पास से चार मोबाइल फोन व दो लैपटॉप इंटरनेट राउटर बरामद किए गए। आरोपितों द्वारा लैन नेटवर्क से प्राक्सी सर्वर सेटअप द्वारा रिमोट एक्सेस द्वारा नकल कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें- बेसिक शिक्षा विभाग में 30 करोड़ के घोटाले की जांच पूरी, 194 शिक्षकों से रिकवरी की तैयारी
यह भी पढ़ें- मेरठ में लकड़ी व्यापारी के घर डकैती: वृद्धा को बंधक बनाकर ₹37 लाख के जेवर और कैश लूट ले गए बदमाश
Pages:
[1]