Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

IRE vs OMAN: लॉर्कन टकर के तूफान में उड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, आयरलैंड के कप्तान ने कोलंबो में बल्ले से मचाई तबाही

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Lorcan-Tucker-1771056532126_m.webp

लॉर्कन टकर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने कोलंबो में ओमान के खिलाफ खेलते हुए बल्ले से तबाही मचा दी। उन्होंने ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नाबाद 94 रनों की पारी खेली और इसी के साथ भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। वे अब एक खास लिस्ट में रोहित से आगे निकल गए हैं और सिर्फ वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल से ही पीछे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कम रैंक वाली टीमों ने शानदार खेल दिखाया है और आयरलैंड भी अब इसी कड़ी में शामिल हो गई है। उन्हें अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा लेकिन ओमान के खिलाफ कप्तान ने खुद मोर्चा संभाला और अपनी टीम को 235 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। लॉर्कन ने 94 रनों की पारी खेलने के साथ ही रोहित के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
लॉर्कन टकर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है, जहां उन्होंने 2010 में भारत के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा काबिज थे और उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए थे। हालांकि, अब टकर ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है और 94 रनों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भी क्रिस गेल का नाम आता है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 में 88 रनों की पारी खेली थी। तो वहीं केन विलियमसन पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। केन ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 85 रन बनाए थे।
आयरलैंड ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

आयरलैंड ने इस मुकाबले में 235 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले नंबर पर श्रीलंका की टीम मौजूद है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में केन्या के खिलाफ 260 रनों का स्कोर बनाया था। लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के बाद पढ़ाई का मैदान मारने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, 10वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी; एग्जाम के दौरान मिलेगी खास सुविधा?

यह भी पढ़ें- सावधान! पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को किया अलर्ट, इस गेंदबाज को बताया बड़ा खतरा
Pages: [1]
View full version: IRE vs OMAN: लॉर्कन टकर के तूफान में उड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, आयरलैंड के कप्तान ने कोलंबो में बल्ले से मचाई तबाही