LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

हापुड़ में खूनी रोड रेज: साइड मांगने पर युवक पर ईंट से हमला, दो नामजद आरोपी फरार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/HAPUR-ROAD-RAGE-1771043813856_m.webp

हापुड़ में रोड रेज में आरोपियों ने युवक पर ईंट से किया हमला। (AI Generated Representational Image)



केशव त्यागी, हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में रस्ते में साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपितों एक युवक पर ईंट से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव साबदीपुर के नीरज सिंह ने बताया कि 11 फरवरी 2026 की रात करीब सात बजे वह अपने घर लौट रहा था। जब वह रास्ते में राजेश के मकान के पास पहुंचा तो गांव के ही दीपांशु और जितेंद्र मिल गए।
गाली-गलौज के विरोद पर ईंट से हमला

आरोप है कि रास्ते में साइड मांगने पर दोनों आरोपित गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपितों ने रास्ते से ईंट उठाकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और शरीर पर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद घायल ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और लिखित तहरीर सौंपी।

थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में मां-बेटी का अपहरण, लाखों रुपये के आभूषण भी ले गया आरोपी; तलाश में जुटी पुलिस
Pages: [1]
View full version: हापुड़ में खूनी रोड रेज: साइड मांगने पर युवक पर ईंट से हमला, दो नामजद आरोपी फरार