Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Patna Crime News: नानी के मकान पर थी नजर, विरोध करने पर मामा की कर दी थी हत्या

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/murder-by-knife-1771043509636-1771043527122_m.webp

संपत्ति के लिए मामा का कत्ल। फाइल फोटो 



जागरण संवाददाता, पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के विवेकानंद कालोनी मोड़ पर गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे 23 वर्षीय भांजा मोहम्मद अयाज ने 66 वर्षीय मामा मोहम्मद रईस की गर्दन धारदार चापड़ से हमला कर हत्या किये जाने के मामले में शुक्रवार को पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि संपत्ति को लेकर चल रहे घरेलू विवाद में यह हत्या हुई थी।

घटना के दो घंटे के भीतर ही अभियुक्त को सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व एसपी ने बताया कि अभियुक्त की नजर अपनी नानी के नाम से एक मकान पर थी। वो इस पर अपना अधिकार जता रहा था। इसी बात को लेकर उसका मामा मोहम्मद रईस के साथ विवाद चल रहा था।

गुरुवार की सुबह जब मामा कपड़ा लेकर टेलर की दुकान पर जा रहे थे उसी समय मोहम्मद अयाज ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। पूर्व एसपी ने बताया कि अयाज का आपराधिक रिकॉर्ड है।

भाई पर हमला करने के मामले में वह पूर्व में जेल जा चुका है। हत्या में प्रयुक्त चापड़ा, एक स्कूटी, घटना स्थल से मिला चप्पल, अभियुक्त के खून वाले कपड़े, मोबाइल आदि जब्त कर पुलिस जांच में जुटी है। इस हत्याकांड में मृतक की बेटी शबनम खातून ने प्राथमिकी करायी थी।
मसौढ़ी में उधार रकम मांगने पर हत्या

लहसुना थाना के निसियावां टोला निवासी स्वर्गीय हरेंद्र बिंद के पुत्र सूरज कुमार की हत्या उधार रकम मांगने को लेकर हुए विवाद के दौरान ईंट से मारकर कर दी गई थी। इसका पर्दाफाश मुख्य आरोपित और उसके विधिविरुद्ध चचेरे भाई की गिरफ्तारी के बाद हुई। आरोपितों ने भी इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

उसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपित सह निसियावां ग्रामवासी महानंद पासवान उर्फ बाघ पासवान के पुत्र बिट्टू कुमार उर्फ रविरंजन कुमार को जेल भेज दिया व मामले में निरुद्ध किए गए आरोपित के चचेरे भाई को किशोर न्यायालय भेज दिया।

गुरुवार की दोपहर सूरज कुमार का शव निसियावां टोला स्थित हाईस्कूल के पीछे चारदीवारी के पास से पुलिस ने बरामद किया था। इस संबंध में किशोर सूरज की मां अनिता देवी ने नामजद प्राथमिकी कराई थी। आरोप था कि बीते बुधवार की रात आरोपित बिट्टू कुमार उर्फ रविरंजन कुमार पार्टी मनाने के बहाने सूरज को घर से बुलाकर ले गया था और फिर एक साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी थी।

इधर थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया कि आरोपित बिट्टू कुमार और सूरज कुमार के बीच पूर्व से दोस्ती थी। वह बीते बुधवार की रात आलू का औंधा खाने के लिए सूरज को उसके घर से बुलाकर गांव के हाईस्कूल के पास ले गया था। वहां बिट्टू का चचेरा भाई विधिविरुद्ध बालक भी मौजूद था।

इसी दौरान बिट्टू ने अपने पाकेट से 1500 रुपये निकाल सूरज को दिखाया। सूरज ने उससे उक्त रकम उधार में देने के लिए बिट्टू को कहा, लेकिन बिट्टू ने रकम उधार देने से मना कर दिया। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी व मारपीट हो गई और बिट्टू ने एक ईंट से उसकी कनपटी पर मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बिट्टू और उसके चचेरे भाई विधिविरुद्ध बालक ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। शुक्रवार को बिट्टू को जेल व उसके चचेरे भाई को किशोर न्यायालय भेज दिया गया। हालांकि ग्रामीणों सूत्रों के मुताबिक सूरज कुमार की हत्या अपनी बकाया रकम अस्सी रुपये मांगने के कारण आरोपितों ने कर दी।
Pages: [1]
View full version: Patna Crime News: नानी के मकान पर थी नजर, विरोध करने पर मामा की कर दी थी हत्या