deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

हापुड़ में मां-बेटी का अपहरण, लाखों रुपये के आभूषण भी ले गया आरोपी; तलाश में जुटी पुलिस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Jagran-News-(451)-1771043181299_m.webp

हापुड़ में मां-बेटी का अपहरण कर ले गया आरोपी। एआई द्वारा जनरेटेड तस्वीर



केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अट्टा उर्फ धनावली की एक महिला और उसकी बेटी का एक आरोपी ने अपहरण कर लिया और फरार हो गया। आरोपी महिला के घर से लाखों की कीमत के आभूषण भी ले गया है।

इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मां-बेटी और आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव अट्टा उर्फ धनावली के कुनाल ने बताया कि 10 फरवरी 2026 की रात उसकी पत्नी प्राची और छह माह की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई।
मेरठ का है आरोपी

इस मामले की जानकारी पर पीड़ित और उसके परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पता चला कि जिला मेरठ जनपद के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव डेरियो के आदित्य ने उसकी पत्नी और बेटी का अपहरण किया है।

यह भी पढ़ें- तीन माह से कर रहा था युवती का पीछा, अश्लील फब्तियां भी कसता था; परेशान होकर हापुड़ पुलिस से गुहार

आरोपी घर से लाखों रुपयों की कीमत के आभूषण भी ले गया है। मामले में पीड़ित ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की लेकिन, कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका जताते हुए उसने थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। जल्द ही महिला और बच्ची को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: हापुड़ में मां-बेटी का अपहरण, लाखों रुपये के आभूषण भी ले गया आरोपी; तलाश में जुटी पुलिस