cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

IBPS RRB Final Result 2026: आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट फाइनल रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां ibps.in से करें डाउनलोड

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/ibps--1771043275130_m.webp

IBPS RRB Scorecard 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।






एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट स्कैल-I, II, III परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना अंतिम परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 13,294 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके 20 मार्च, 2026 तक अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS RRB Final Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

आईबीपीएस ने आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट स्कैल-I, II, III परीक्षा का फाइनल रिजल्ट कल यानी 13 फरवरी को जारी कर दिया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

[*]रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर विजिट करें।
[*]अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
[*]इसके बाद \“IBPS RRB Office Assistant, Scale-I, II, III Final Result 2026\“ लिंक पर क्लिक करें।
[*]लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
[*]लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
[*]अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन तक फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने का मौका

इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 20 मार्च, 2026 से पहले अपना फाइनल रिजल्ट अवश्य डाउनलोड कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा में प्राप्त कुल अंक, परीक्षा का नाम, पद का नाम, रोल नंबर आदि की जानकारी अच्छे से चेक कर लें।


यह भी पढ़ें: MP Police PET Admit Card 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
Pages: [1]
View full version: IBPS RRB Final Result 2026: आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट फाइनल रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां ibps.in से करें डाउनलोड