deltin33 Publish time 3 hour(s) ago

अलीगढ़ नुमाइश में 200 के नकली नोट लेकर सामान लेने पहुंचा युवक, दुकानदार ने दिखाई सतर्कता; पहुंच गया थाने

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/fake-note-ali-1771038746497_m.webp

नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया युवक।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर में लगी नुमाइश में एक दुकान में दो सौ रुपये के नकली नोट चलाने की कोशिश करते एक आरोपित को दुकानदारों ने पकड़ लिया। आरोपित युवक दुकान पर नोट देकर सामान लेने का प्रयास कर रह था। लेकिन नोट संदिग्ध लगने पर दुकानदार ने सतर्कता दिखाते हुए उसे नुमाइश में बनी पुलिस चौकी पर पहुंचा दिया।
दो सौ रुपये के नकली नोट के साथ आरोपित को पकड़ा, पूछताछ जारी

आरोपित की पहचान काशिम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खुर्जा का निवासी है। फिलहाल नोएडा में रह रहा है। सीओ बन्ना देवी कमलेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम काशिम बताया है। उसका कहना है कि वह नोट खुर्जा से लेकर आया था। बरामद नोटों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/kashim-1771038866886.jpg

पुलिस की गिरफ्त में काशिम
किस गिरोह से जुड़ा है, अभी नहीं बता रहा काशिम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोटों की सत्यता की पुष्टि के लिए संबंधित बैंक से डिटेल ली जाएगी और वेरीफाई कराया जाएगा। कि नोट नकली है या फिर असली। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपित के पास और कितने नकली नोट हैं तथा कहीं यह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा मामला तो नहीं। फिलहाल आरोपित से पूछताछ जारी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: अलीगढ़ नुमाइश में 200 के नकली नोट लेकर सामान लेने पहुंचा युवक, दुकानदार ने दिखाई सतर्कता; पहुंच गया थाने