Bihar Crime: सीतामढ़ी में आधी रात को ‘डकैतों का धावा’, बम और बंदूक के दम पर लाखों की लूट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Robbery-in-sitamarhi-1771038657111_m.webpसीतामढ़ी में लूट के पीड़ित, बिखरा सामान और ग्रामीण। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। सोनबरसा के कन्हौली बाजार पर शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच भीषण डकैती की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
नकाबपोश और साधारण कपड़ों में आए करीब डेढ़ दर्जन हथियारबंद डकैतों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति लूट ली। पर हाथ साफ कर दिया। डकैतों ने गृहस्वामी रामा शंकर गुप्ता (पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद) के घर धावा बोला।
घर में ही उनकी जनरल स्टोर्स और किराना दुकान संचालित है। बदमाशों ने गृहस्वामी की जमकर पिटाई की और हथियार के बल पर गोदरेज व अन्य अलमारियों की चाबी छीन ली।
घटना के समय गृहस्वामी की पत्नी की तबीयत खराब थी। उनका पुत्र शत्रुघ्न गुप्ता दवा लेने बाजार गया था। जब वह बाइक लगाकर घर में घुसने लगा, तभी डकैतों ने उसे रोक लिया।
बदमाशों के हाथ में देसी पिस्तौल व कुल्हाड़ी सहित अन्य हथियार थे। इसी बीच पुत्र लक्ष्मण गुप्ता और शत्रुघ्न गुप्ता हल्ला करते हुए बाजार की ओर भागे और \“घर पर डकैत है\“ कहते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया।
भीड़ को देख बरसाया बम
शोर सुनकर भीड़ घर की ओर बढ़ी, लेकिन डकैतों ने कई बम फोड़ दिए, जिससे लोग दहशत में रुक गए । चौकीदार सिकंदर राय, इंदल राउत, राम चंद्र राय पर भी दनादन बम फेंके गए, जिसमें तीनों चौकीदार बाल-बाल बचे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 6 से 7 भर सोना, 50 भर चांदी सहित अन्य जेवरात, 60 से 70 हजार नकद रुपये डकैत लूटकर ले गए। हालांकि स्वजन अभी लूटे गए सामानों का आकलन करने में जुटे हैं, इसलिए नुकसान की राशि बढ़ भी सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही कन्हौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अन्य थानों की टीम भी बुलाई गई। रात में ही एसपी अमित रंजन और डीएसपी टू सह एएसपी आशीष आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और डकैतों की पहचान में जुटी है।
यह भी पढ़ें- PU छात्र संघ चुनाव: प्रत्याशी सिर्फ 4 समर्थकों के साथ कर सकेंगे प्रचार, परिचय पत्र लेकर चलना होगा जरूरी
यह भी पढ़ें- बिहार में उच्च शिक्षा का विस्तार, 1 जुलाई से 213 नए डिग्री कॉलेजों में शुरू होगी पढ़ाई
Pages:
[1]