LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

ढह गई मजहब की दीवार! मुस्लिम महिला ने पति के साथ उठाई कांवड़, अब 171 KM का सफर तय कर करेंगी जलाभिषेक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/C-343-1-BRY1522-469489-1770988518731_m.webp

हरिद्वार से कंधे पर कांवड़ लेकर मंजिल की ओर बढ़तीं संभल की तमन्ना मलिक उर्फ तुलसी। सौ. इंटरनेट मीडिया



साैरव प्रजापति, संभल। जब महोब्बत परवान चढ़ती है तो धर्म की दीवारें भी धरासाई हो जाती हैं। फिर ये कहानियां समाज में नए संदेश के साथ चलती हैं। ऐसे ही वाकयों में अब संभल की मुस्लिम महिला सुर्खियों में आई है। उन्होंने अपने हिंदू प्रेमी के साथ प्रेम विवाह कर न सिर्फ मजहबी नफरत फैलाने वालों को आइना दिखाया है बल्कि अब अपने पति के साथ भोले की भक्ति में लीन हाेकर हरिद्वार की गंगा में गोता लगाने के बाद कंधों पर कांवड़ उठाई है।

मुस्लिम संप्रदाय के लोगों की आलोचनाओं का सामने करते हुए यह महिला बम-बम भोले करते हुए अपने शिवालय की तरफ को बढ़ रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन भी साथ है। संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर बसई निवासी अमन त्यागी ने अपने ही गांव में रहने वाली मुस्लिम युवती तमन्ना मलिक के साथ साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था।

विवाह के बाद दोनों कई महीने तक बाहर भी रहे लेकिन, बाद में अपने गांव में ही आकर बस गए। इस दरमियान तमन्ना ने अपना नाम तुलसी रख लिया और दो बेटों को जन्म भी दिया। जिसमें एक दो वर्षीय बड़ा बेटा आर्यन और छोटा एक वर्षीय दक्ष है। प्रेम विवाह और बच्चों की मुराद पूरी होने के बाद तमन्ना मलिक इस बार पहली दफा अपने पति अमन त्यागी के साथ बुर्का पहनकर 10 फरवरी को हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए निकलीं।

11 फरवरी को हरिद्वार स्थित गंगा में गोता लगाया और बोल बम के साथ कंधे पर खड़ी कांवड़ सजा ली। फिर हरिद्वार से संभल के शिवालय क्षेमनार्थ पर पहुंचाने के लिए लगभग 170 किमी की आस्था भरी डगर को पूरा करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को वह बिजनौर पहुंच गए थे और शनिवार की शाम तक संभल पहुंचाने का लक्ष्य है।

खास बात यह है कि तमन्ना से तुलसी बनकर बुर्के के परिवेश में कांवड और जुबां पर बम-बम भोले करते हुए चल रही इस मुस्लिम महिला को देखकर हर कोई दंग है। हिंदू जहां उसकी सराहना कर रहे हैं तो वहीं मुस्लिम पक्ष के लोग आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन, तमन्ना उर्फ तुलसी का कहना है कि धर्म से बढ़कर इंसानियत है। भोले बाबा ने जो चाहा है, वही हो रहा है। तमन्ना के पति अमन त्यागी ने बताया कि क्षेमनार्थ शिवालय पर जलाभिषेक किया जाएगा। वहां पर शनिवार की शाम को पहुंच जाएंगे।
नजीबाबाद में मुस्लिमों ने घेरा

पति अमन त्यागी ने बताया कि हरिद्वार से निकलने के बाद जब नजीबाबाद में गुरुवार की रात को पहुंचे तो वहां पर गलियों में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने घेर लिया। उन्होंने बुर्के में कांवड़ उठाने का विरोध करते हुए शोरशराबा भी किया।

मगर, साथ में कांवड़ियों की भीड़ होने की वजह से वहां से निकल गए। फिर दिन निकलने पर पुलिस को जानकारी मिली और वहां से ही सुरक्षा का क्रम शुरू हो गया। पुलिस कर्मियों की निगरानी में अब कांवड़ यात्रा तय कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के लोग सेवा में जुटे हुए हैं।
इंटरनेट मीडिया पर छाई तमन्ना, फिर सुर्खियों में संभल

दंगे, हिंसा और मस्जिद-मदरसों पर चलते बुलडाेजर के बाद अब तमन्ना मलिक को लेकर संभल चर्चा में आया है। लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर अलग-अलग गीतों के साथ तमन्ना के वीडियो चल रही हैं।

पति ने बताया कि उनके स्वजन भी बता रहे हैं कि काफी प्रसारित हो गए हैं। उधर, तमन्ना मलिक को लेकर खुफियां एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। संभल का पुलिस प्रशासन जिले की सीमा में प्रवेश करते ही सुरक्षा की दृष्टि से सक्रिय हो रहा है।




यह भी पढ़ें- संभल की \“लेडी सिंघम\“ का तबादला: अंतरराष्ट्रीय बीमा माफिया की कमर तोड़ने वाली अनुकृति शर्मा अब गौतमबुद्ध नगर में संभालेंगी कमान
Pages: [1]
View full version: ढह गई मजहब की दीवार! मुस्लिम महिला ने पति के साथ उठाई कांवड़, अब 171 KM का सफर तय कर करेंगी जलाभिषेक