Chikheang Publish time 3 hour(s) ago

मुजफ्फरपुर के चार प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, नए सत्र पर 23 स्कूलों में होगा संचालन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/new-college-1771025466141_m.webp

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। महाविद्यालय विहीन जिले के चार प्रखंडों में नए डिग्री कालेज का संचालन नए सत्र से होना है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। प्रखंडों में नए डिग्री कालेज का अपना भवन बनने तक संबंधित प्रखंडों के विद्यालयों में इसे शुरू किए जाने का आदेश दिया गया है।

इसी के तहत बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीएसइआइडीसी) की ओर से जिले के चार प्रखंडों औराई, बोचहां, मुरौल और गायघाट में नए भवन वाले 13 स्कूलों की सूची उपलब्ध कराई गई है। संबंधित प्रखंडों में नए डिग्री महाविद्यालय के लिए इन्हीं स्कूलों में से चयन होगा। डिग्री महाविद्यालय का अपना भवन बन जाने तक इन्हीं विद्यालयों में से टैग किया जा सकता है।

औराई में बीएसइआइडीसी की ओर से नए भवन वाले आठ स्कूलों की सूची उपलब्ध कराई गई है। इसमें एमएस राजखंड, एमएस भरथुआ, एमएस भदई, एमएस अमनौर, एमएस चहुंटा, एमएस औराई हिंदी, एमएस बैगना, एमएस शंभुता का नाम भेजा गया है।

वहीं बोचहां में एमएस शिवराहा मझौलिया, एमएस कफेन, एमएस बाजिदपुर, एमएस घरबारा, एमएस आथर का नाम भेजा गया है। गायघाट के लिए एमएस दाहिला, एमएस भुसरा मानपुर, एमएस कोठिया, एमएस बलौर भटगामा, एमएस पुरानानकर, मुरौल प्रखंड में एमएस तितरा विशुनपुर, एमएस विद्याझांप, एमएस पिलखी, एमएस बलुआ और एमएस लौटन मुशहर का नाम दिया गया है। इस आधार पर नए डिग्री महाविद्यालय के लिए संबंधित विद्यालय का चयन किया जाना है।

उल्लेखनीय है कि जिले के चार प्रखंडों औराई, गायघाट, बोचहां और मुरौल में एक भी महाविद्यालय नहीं है। राज्य सरकार की ओर से पिछले दिनों यह घोषणा की गई है कि महाविद्यालय विहीन प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय खोला जाएगा।

शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि नए सत्र में डिग्री महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू होनी है। एक जुलाई से इन महाविद्यालयों में कक्षाओं का संचालन शुरू किए जाने का प्रस्ताव है।

डिग्री महाविद्यालय के संचालन के लिए चिन्हित किए जाने वाले स्कूलों की टाइमिंग और नए डिग्री महाविद्यालयों के संचालन की टाइमिंग अलग-अलग होगी। दूसरी ओर राज्य सरकार की ओर से डिग्री महाविद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
जिलावार दी गई संभावित विद्यालयों की सूची

[*]मुजफ्फरपुर - 23
[*]पूर्वी चंपारण - 46
[*]शिवहर - तीन
[*]सीतामढ़ी - 17
[*]वैशाली - दो
[*]पश्चिमी चंपारण - 24
Pages: [1]
View full version: मुजफ्फरपुर के चार प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, नए सत्र पर 23 स्कूलों में होगा संचालन