deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

Aaj Ka Rashifal 14 February 2026: बरसेगा पैसा और मिलेगी अच्छी सेहत, पढ़ें राशिफल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/shaniwar-rashifal-1770976669995_m.webp

Aaj Ka Rashifal 14 February 2026: कैसा रहेगा आज का दिन।



आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 14 फरवरी 2026 के दिन सितारों की चाल बता रही है कि आज आपकी मेहनत और अपने काम के प्रति ईमानदारी ही आपको कामयाबी के रास्ते पर ले जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि (14 February 2026 Ka Rashifal) के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष (Aries)

पॉजिटिव: आज आप बहुत ही फोकस्ड और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। किसी नए काम को शुरू करने या सीखने के लिए आपको मेन्टल क्लैरिटी रहेगी।
नेगेटिव: ज्यादा खुशी- खुशी में अपनी सीमाओं को न भूलें। दूसरों पर बहुत ज्यादा हावी न हो। इससे रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।
करियर: वर्कप्लेस पर आपकी काबिलियत को क्रेडिट मिलेगा। पुराने पेंडिंग टास्क को खत्म करने के लिए आज का दिन सबसे बेस्ट है।
लव: पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाने से रिश्ता और भी मजबूत और गहरा होगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल
उपाय: अपने दिन की शुरुआत ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए करें । मानसिक शांति के लिए कुछ देर ध्यान में बैठें।
वृषभ (Taurus)

पॉजिटिव: आज आपकी प्रैक्टिकल सोच और हिम्मत आपको हर मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल लेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही सलीके से निभाएंगे।
नेगेटिव: स्वभाव में थोड़ा फ्लेक्सिबिलिटी लाएं, क्योंकि ज्यादा जिद्दी होना आपकी प्रोग्रेस की रफ्तार को धीमा कर सकता है।
करियर: ऑफिस में आज आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा।
लव: पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आज उनके प्रति आपका सपोर्टिव रवैया रिश्तों में नई जान फुंक देगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: स्वभाव में कोमलता बनाए रखें । दिन को शांत मन से शुरू करने के लिए सुबह थोड़ी देर मेडिटेशन जरूर करें।
मिथुन (Gemini)

पॉजिटिव: आज आपकी बुद्धिमानी और संवाद करने का तरीका आपको भीड़ से अलग खड़ा करेगा। आप किसी भी जटिल समस्या का आसान हल निकाल लेंगे।
नेगेटिव: एक साथ कई नावों पर सवार होने की कोशिश न करें, वरना मानसिक थकान आपको परेशान कर सकती है।
करियर: ऑफिस में प्लानिंग और रिसर्च से जुड़े कामों में आपको सफलता मिलेगी। अपनी बातों को स्पष्टता के साथ सीनियर के सामने रखें।
लव: लव लाइफ में आज का दिन खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ दिल खोलकर बातें करना पुरानी गलतफहमियों को दूर करेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: किसी भी महत्वपूर्ण चर्चा से पहले अपने विचारों को एकाग्र करें। बातचीत के दौरान धैर्य का साथ न छोड़ें।
कर्क (Cancer)

पॉजिटिव: आज आपकी संवेदनशीलता और काम के प्रति समर्पण आपको आत्मिक संतोष देगा। परिवार में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा।

नेगेटिव: दूसरों की समस्याओं का बोझ खुद पर न लें। इमोशनल होकर कोई भी ऐसा फैसला न करें जिससे आपका नुकसान हो।

करियर: कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। टीम वर्क में आपकी भूमिका आज बहुत ही महत्वपूर्ण और निर्णायक रहेगी।
लव: पार्टनर के प्रति आपकी केयर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराएगी। आज पुरानी कड़वाहट को भुलाकर नई शुरुआत का दिन है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: मानसिक स्पष्टता के लिए कुछ समय आत्म-चिंतन करें । दूसरों के प्रति अपना व्यवहार संयमित रखें।
सिंह (Leo)

पॉजिटिव: आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी बनी रहेगी। आपकी पॉजिटिव अप्रोच आज कठिन से कठिन काम को आसान बना देगी।
नेगेटिव: अपने अहंकार को बीच में न आने दें। प्रशंसा न मिलने पर निराश होने के बजाय अपने काम पर फोकस बनाए रखें।
करियर: प्रोफेशनल लाइफ में प्रोग्रेस के नए रास्ते खुलेंगे। सीनियर्स आपके काम की निरंतरता से काफी प्रभावित रहेंगे।
लव: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर की बातों को भी उतनी ही अहमियत दें जितनी आप अपनी राय को देते हैं।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: बरगंडी
उपाय: दिन भर पॉजिटिव रहने के लिए सुबह मैडिटेशन करें । अपने व्यवहार में विनम्रता लाएं।
कन्या (Virgo)

पॉजिटिव: आपकी ऑर्गेनाइजिंग स्किल्स और बारीकियों को देखने की आदत आज आपको वर्कप्लेस पर दूसरों से आगे रखेगी।
नेगेटिव: हर चीज में परफेक्शन पाने के चक्कर में खुद को स्ट्रेस न दें। दूसरों की आलोचना करने से आप अकेले पड़ सकते हैं।
करियर: आपके काम करने की तारीफ होगी। मुश्किल असाइनमेंट को भी आप अपनी प्लानिंग से आसानी से निपटा लेंगे।
लव: रिश्तों में आपसी तालमेल बहुत बढ़िया रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पन्ना हरा
उपाय: तनाव से बचने के लिए गहरी सांस लेने का अभ्यास करें । अपने नजरिए को सकारात्मक बनाए रखें।
तुला (Libra)

पॉजिटिव: आज आप अपनी विनम्रता और बैलेंसिंग स्किल्स से सबका दिल जीत लेंगे। रिश्तों और करियर में संतुलन बनाने में आप सफल रहेंगे।
नेगेटिव: दूसरों की सलाह पर बहुत ज्यादा निर्भर न रहें। कुछ समझ न आने पर अपनी मन की आवाज जरूर सुनें।
करियर: डिप्लोमेसी और टीम मैनेजमेंट वाले काम आप आज बहुत अच्छे से करेंगे। ऑफिस के पुराने विवाद सुलझाने के लिए दिन अच्छा है।
लव: आपसी बातचीत से रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा करना आप दोनों के बीच समझ बढ़ाएगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पिंक
उपाय: दिन की शुरुआत शांत मन से करें। मानसिक संतुलन के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।
वृश्चिक (Scorpio)

पॉजिटिव: आपकी विल-पावर और दृढ़ संकल्प बहुत मजबूत होगी। किसी भी पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए उसकी बारीकियों को समझाना जरुरी है।
नेगेटिव: मन में पुरानी बातों को लेकर शक या कड़वाहट न पालें। रिश्तों में बहुत ज्यादा कंट्रोल दूरी ला सकती है।
करियर: रिसर्च और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन बड़ी सफलता लेकर आ सकता है। आपकी मेहनत को मान-सम्मान मिलेगा।
लव: रिश्तों में ईमानदारी बनी रहेगी। ऑफिस की टेंशन घर पर न लाएं और पार्टनर के साथ रिलैक्स होकर समय बिताएं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: मैरून
उपाय: खुद को विवादों से दूर रखने के लिए मन को शांत रखें । कुछ समय चुप रहकर अपनी एनर्जी बचाएं और मानसिक शांति पर ध्यान दें।
धनु (Sagittarius)

पॉजिटिव: चंद्रदेव के प्रभाव से आज आप काफी एनर्जेटिक और पॉजिटिव महसूस करेंगे। इससे आप अपने जीवन को नया उद्देश्य देंगे।
नेगेटिव: काम की गति धीमी होने पर आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। गुस्से में आकर किसी को कड़वे शब्द बोलने से बचें।
करियर: ऑफिस में आपकी मेहनत और निरंतर प्रयास को सराहना मिलेगी। धैर्य बनाए रखें, आपके करियर की नींव मजबूत हो रही है।
लव: रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखें। भावनाओं के साथ-साथ व्यावहारिक नजरिए से भी स्थिति को समझें। आपका साथ आपके पार्टनर को भावनात्मक मजबूती देगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
उपाय: अपनी प्राथमिकताओं को तय करने के लिए सुबह मैडिटेशन करें। कोई भी निर्णय धैर्य और सोच-समझकर लें।

यह भी पढ़ें: इस लिंक पर क्लिक करके फ्री में जानें अपनी कुंडली के बारे में।
मकर (Capricorn)

पॉजिटिव: आज आप खुद को बहुत ही एनर्जेटिक महसूस करेंगे। उच्च के मंगलदेव के प्रभाव से आप हर चुनौती को अपनी शक्ति और अनुशासन पूरा कर लेंगे।
नेगेटिव: काम के बोझ में दबकर अपनी सेहत और परिवार को नजरअंदाज न करें। स्वभाव में थोड़ा फ्लेक्सिबिलिटी और कोमलता लाएं।
करियर: करियर के लिहाज से आज बड़ी उपलब्धियों वाला दिन है। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या लीडरशिप का मौका मिल सकता है।
लव: आप पार्टनर के लिए एक मजबूत पिलर की तरह खड़े रहेंगे। अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना भी आपके लिए जरूरी है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: ग्रे
उपाय: दूसरों से बात करते समय अपने लहजे को नरम रखें । मानसिक शांति के लिए नियमित रूप से मैडिटेशन करें।
कुंभ (Aquarius)

पॉजिटिव: आपकी सोच भविष्य से जुड़ी हुई और बहुत ही स्पष्ट रहेगी। नए आइडियाज को लागू करने के लिए आज आप काफी एक्साइटेड रहेंगे।
नेगेटिव: किसी भी चीज को बहुत ज्यादा लॉजिक के साथ न देखें । दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। तर्कों में उलझने के बजाय सहानुभूति दिखाएं।
करियर: आईटी, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। टीम वर्क में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद होगा।
लव: पार्टनर के साथ गहरी और गंभीर बातों पर चर्चा होगी। आप एक-दूसरे के विचारों को बेहतर तरीके से समझेंगे । रिश्तों में मिठास लाने के लिए साथी के जज्बातों को भी समझें।
शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: लाइट ब्लू
उपाय: दूसरों से सोच-समझकर बात करें । एकाग्रता बढ़ाने के लिए कुछ पल शांति में बिताएं।

यह भी पढ़ें: कैसा रहेगा आपका करियर? इस लिंक पर क्लिक कर दूर करें कन्फ्यूजन।
मीन (Pisces)

पॉजिटिव: आज आपकी इन्ट्यूशन आपको सही रास्ता दिखाएगी। आपकी मौजूदगी से दूसरों को सुकून मिलेगा।
नेगेटिव: दूसरों की परेशानियों का बोझ अपने कंधे पर न लें। काम टालने की आदत से बचें और एक प्रॉपर रूटीन को फॉलो करें।
करियर: क्रिएटिव फील्ड में आपका प्रदर्शन बहुत सराहनीय रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।
लव: पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर करने से भावनात्मक जुड़ाव और ट्रस्ट बढ़ेगा। बातें करने से पुराने विवाद भी खत्म होंगे।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सी ग्रीन
उपाय: अपनी मन की आवाज सुनने के लिए मैडिटेशन करें । बातचीत के दौरान पूरी तरह धैर्य बनाए रखें।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026



   मेष वार्षिक राशिफल 2026
   वृषभ वार्षिक राशिफल 2026


   मिथुन वार्षिक राशिफल 2026
   कर्क वार्षिक राशिफल 2026


   सिंह वार्षिक राशिफल 2026
   कन्या वार्षिक राशिफल 2026


   तुला वार्षिक राशिफल 2026
   वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026


   धनु वार्षिक राशिफल 2026
   मकर वार्षिक राशिफल 2026


   कुंभ वार्षिक राशिफल 2026
   
मीन वार्षिक राशिफल 2026




लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com।
Pages: [1]
View full version: Aaj Ka Rashifal 14 February 2026: बरसेगा पैसा और मिलेगी अच्छी सेहत, पढ़ें राशिफल