cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

इनाम के ऐलान से ‘डरे’ चोर : दतिया में चुराई पानी की टंकी आधी रात को चुपचाप लौटाई, Video वायरल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/water-tank-stolen-2156-1771015216707_m.webp

चोरों ने दुकान के बाहर टंकी को चुपचाप वापस रख दिया। (वीडियो ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। दतिया शहर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरों को पकड़वाने पर इनाम की घोषणा ने ऐसा असर दिखाया कि जिन्होंने सामान चुराया था, वे खुद ही सामान वापस रखने पर मजबूर हो गए। मामला दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

स्टेडियम के पास स्थित गिर्राज डेयरी के बाहर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी 7 फरवरी की रात दो युवक साइकिल से उठाकर ले गए थे। सुबह जब डेयरी संचालक को टंकी गायब मिली तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में दोनों संदिग्ध साफ नजर आ रहे थे।
सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, इनाम का किया ऐलान

इसके बाद डेयरी संचालक को एक युक्ति सूझी। उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और चोरों की पहचान बताने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा कर दी। वीडियो तेजी से वायरल हो गया और शहर में चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें- रील बनाने की सनक में गई जान: दतिया में मालगाड़ी पर चढ़े छात्र की करंट लगने से मौत

बताया जा रहा है कि इनाम की घोषणा के बाद चोरों में हड़कंप मच गया। बुधवार, 11 फरवरी की देर रात वही युवक पैदल डेयरी के बाहर पहुंचे और चोरी की गई टंकी को चुपचाप वहीं रखकर फरार हो गए। टंकी वापस रखने की यह पूरी घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे यह साफ हो गया कि चोरी करने वाले डर के मारे खुद ही टंकी लौटाने आए थे।
मामूली सामान, लेकिन बड़ी चर्चा

डेयरी संचालक का कहना है कि पानी की टंकी रोज की तरह दुकान के बाहर रखी रहती थी। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि इतनी मामूली चीज की चोरी हो जाएगी। फिलहाल मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Pages: [1]
View full version: इनाम के ऐलान से ‘डरे’ चोर : दतिया में चुराई पानी की टंकी आधी रात को चुपचाप लौटाई, Video वायरल