cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत, वैश्विक आर्थिक विकास का नेतृत्व करने को तैयार: पीएम मोदी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/PM-MODI-BJP4India-(1)-1771014643555_m.webp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (X-@BJP4India)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज भारत वैश्विक विकास में 16 प्रतिशत का योगदान दे रहा है और देश वैश्विक आर्थिक विकास का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। भारत दुनिया की प्रगति के एक नए इंजन के रूप में उभर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई अड़चनों के बावजूद विकास के नजररिये से भारत के लिए यह दशक अभूतपूर्व रहा है।

उन्होंने कहा, \“आज भारत वैश्विक विकास में 16 प्रतिशत का योगदान दे रहा है और मुझे विश्वास है कि हमारा योगदान भविष्य में बढ़ता रहेगा। भारत वैश्विक आर्थिक विकास का नेतृत्व करने के लिए तैयार है और नए वैश्विक प्रगति के इंजन के रूप में उभरेगा।\“
दुनिया एक नए व‌र्ल्ड ऑर्डर की तरफ बढ़ रही- PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया एक नए व‌र्ल्ड ऑर्डर की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा, \“आज दुनिया एक नए व‌र्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है। आज हर देश यह समझ रहा है कि उसे खुद मजबूत बनना चाहिए। दुनिया में आज जिसकी चर्चा हो रही, भारत ने उसे 2015 में ही अपनी नीति बना लिया था। भारत ने नीति आयोग की स्थापना के दस्तावेज में स्पष्ट किया था कि भारत किसी अन्य देश से एक भी विकास मॉडल का आयात नहीं करेगा।\“

पीएम मोदी न कहा कि 21वीं सदी के इस दशक में भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है। इस रिफॉर्म एक्सप्रेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हम इसे बाध्यता में नहीं बल्कि दृढ़ विश्वास के साथ सुधार में प्रतिबद्धता के साथ गति दे रहे हैं।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
Pages: [1]
View full version: रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत, वैश्विक आर्थिक विकास का नेतृत्व करने को तैयार: पीएम मोदी