cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

महाठग रवीन्द्र सोनी पर SIT ने कसा शिकंजा, ₹19 करोड़ की 14 संपत्तियों की होगी कुर्की

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/ue-1765433371798_v-1771006346688_m.webp



जागरण संवाददाता, कानपुर। ब्लूचिप कंपनी में निवेश के नाम पर 700 से अधिक लोगों से करीब 1500 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले महाठग रवीन्द्र सोनी की संपत्तियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। एसआईटी ने उसकी पहली पत्नी श्वेता के नाम पर खरीदी गई 19 करोड़ की 14 संपत्तियों का सत्यापन पूरा कर लिया है, जिन्हें अब संबंधित मुकदमों से संबद्ध कर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

जांच में सामने आया कि ये सभी संपत्तियां वर्ष 2021 से 2025 के बीच गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में खरीदी गईं या इन पर बिल्डर एग्रीमेंट किए गए। कुछ मामलों में निवेश के बाद एग्रीमेंट निरस्त करा रकम खाते में वापस ली गई, जबकि अन्य में संपत्तियां अभी एग्रीमेंट की स्थिति में हैं।

एसआईटी के अनुसार इन संपत्तियों की खरीद में ठगी की रकम का इस्तेमाल किया गया। जांच के दौरान दुबई, दिल्ली और गुरुग्राम में भी करोड़ों रुपये की संपत्तियों का पता चला है। अधिकांश संपत्तियां पहली पत्नी श्वेता और दूसरी पत्नी मोनिका के नाम पर पाई गईं।

दूसरी पत्नी के नाम पर देहरादून में खरीदी गई संपत्तियों का सत्यापन जारी है। एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट मिल चुकी है, इन्हें मुकदमों से जोड़कर जल्द ही इनकी कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पहली पत्नी की ये संपत्तियां होंगी कुर्क

[*]गुरुग्राम बेगमपुर कोथला तहसील कादिरपुर का एक करोड़ की दुकान व ऑफिस
[*]गुरुग्राम के मनेसर गांव खेकरी धौला में 4.70 करोड़ की निर्माणाधीन चार संपत्तियां
[*]गुरुग्राम के मनेसर गांव खेकरी धौला में 51 लाख से की गई संपत्ति का एग्रीमेंट
[*]गुरुग्राम सेक्टर 63 ए में 1.80 करोड़ व 1.60 करोड़ का एक फ्लैट
[*]डीएलएफ सिटी में 1.80 करोड़ की खरीदी गई संपत्ति
Pages: [1]
View full version: महाठग रवीन्द्र सोनी पर SIT ने कसा शिकंजा, ₹19 करोड़ की 14 संपत्तियों की होगी कुर्की