cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

यूपी रेरा ने 7 जिलों में 3069 करोड़ की 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी, नोएडा में 4 प्रोजेक्ट मंजूर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/real-estate-1771010463394-1771010470216_m.webp

सबसे ज्यादा नोएडा की चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने सात जिलों में 3069 करोड़ की लागत वाली 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन बिल्डर परियोजनाओं में 3923 आवासीय व कमर्शियल इकाई स्थापित होंगी।

यूपी रेरा चेयरमैन संजय भूस रेड्डी ने बताया कि यह फैसला रेरा की 195 वीं बैठक में लिया गया है। स्वीकृत परियोजनाओं में लखनऊ में दो आवासीय परियोजना 328.04 करोड़ के निवेश के साथ विकसित होंगी। जिसमें कुल 414 इकाई स्थापित होंगी।

गौतमबुद्ध नगर में सर्वाधिक चार बिल्डर परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। दो आवासीय परियोजनाएं शामिल है। जिसमें 396 इकाइयों का निर्माण होगा। जबकि दो व्यवसायिक परियोजनाओं में 433 दुकानों का निर्माण होगा।

अनुमानित लागत 1092.19 करोड़ है। इसके साथ ही आगरा में एक, गाजियाबाद में तीन बिल्डर परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। गाजियाबाद में 1119.22 करोड़ की लागत से 1193 आवासीय इकाइयां विकसित की जाएगी।

अलीगढ़ में 243.62 करोड़ की लागत से एक आवासीय परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिसमें 512 इकाइयों का विकास प्रस्तावित है। मथुरा में 40.61 करोड़ की लागत से एक आवासीय एवं एक व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें 347 इकाइयां शामिल हैं। वहीं मुरादाबाद में 112.25 करोड़ की लागत से दो आवासीय परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 2.5 लाख करोड़ से बनेगा AI कंप्यूट हब, तैयार किया जाएगा Advanced Technology ईको सिस्टम
Pages: [1]
View full version: यूपी रेरा ने 7 जिलों में 3069 करोड़ की 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी, नोएडा में 4 प्रोजेक्ट मंजूर