औली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप: हिमाचल प्रदेश ने पहले दिन जीते तीनों पदक
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Auli-skiing-championship-Winner-1771009565458_m.webpपहले दिन हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, संध्या ठाकुर ने रजत व तनुजा ठाकुर ने कांस्य पदक जीता।
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। औली में विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड, पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम व आइटीबीपी की ओर से आयोजित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के पहले दिन हुई महिला वर्ग ज्वाइंट सलालम स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, संध्या ठाकुर ने रजत व तनुजा ठाकुर ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाने 13 राज्यों समेत सेना, आइटीबीपी व सीआरपीएफ की टीमों के 350 से अधिक खिलाड़ी औली पहुंचे हैं।
पहले दिन शुक्रवार सुबह सात बजे विश्वस्तरीय नंदा देवी स्लोप पर महिला वर्ग की ज्वाइंट सलालम स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश के स्कीयर्स ने सबको छकाते हुए तीनों पदक अपने नाम कर लिए।
विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सह सचिव एवं राष्ट्रीय स्की कोच अजय भट्ट ने बताया कि इस स्पर्धा में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा व पंजाब के 19 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बताया कि 16 फरवरी तक चैंपियनशिप में स्की स्थलीट अपना हुनर दिखाएंगे।
ये टीम कर रहीं प्रतिभाग
उत्तराखंड-ए (अल्पाइन एंड स्कीमो), उत्तराखंड-बी (अल्पाइन एंड स्कीमो), हिमाचल प्रदेश (अल्पाइन एंड स्कीमो), लद्दाख (अल्पाइन एंड स्कीमो), जम्मू कश्मीर (अल्पाइन एंड स्कीमो), गुजरात (अल्पाइन), तेलंगाना (अल्पाइन), ओडिशा (अल्पाइन), महाराष्ट्र (अल्पाइन एंड स्कीमो), कर्नाटक (स्कीमो), दिल्ली (अल्पाइन), हरियाणा (अल्पाइन एंड स्कीमो), पंजाब (अल्पाइन), उत्तर प्रदेश (स्कीमो), सीआरपीएफ (अल्पाइन एंड स्कीमो), आइटीबीपी (अल्पाइन एंड स्कीमो) व सेना (अल्पाइन एंड स्कीमो)।
चैंपियशिप में आज
[*]स्नो बोर्ड ज्वाइंट सलालम पुरुष
[*]ज्वाइंट सलालम, पुरुष व महिला
[*]स्की माउंट्रेनिंग वर्टिकल व स्प्रिंट रेस
यह भी पढ़ें- औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल का भव्य आगाज, सेना-आईटीबीपी सहित 17 टीमें ले रही भाग
यह भी पढ़ें- औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप कल से, सेना व आईटीबीपी सहित 17 टीमें ले रही हैं भाग
Pages:
[1]