इसी महीने नमो भारत-मेरठ मेट्रो के बचे हुए हिस्से का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, श्रमिकों से भी कर सकते हैं संवाद
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Modi-1770999465706_m.webpजागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत के बचे हुए हिस्से और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को आएंगे। वह मेरठ साउथ से मेरठ मेट्रो की यात्रा भी करेंगे। यात्रा के दौरान वह छात्र-छात्राओं से भी बातचीत करेंगे। यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस कारिडोर में कार्यरत रहे श्रमिकों से भी यात्रा के दौरान संवाद करेंगे।
तीन डिब्बे की ट्रेन होने के कारण ट्रेन के अंदर बैठने वाली छात्र-छात्राओं की संख्या सात-आठ तक हो सकती है, वहीं उसी में चार-पांच श्रमिक रहेंगे। वह मेरठ साउथ से मेरठ मेेट्रो में सवार होंगे, जिसके बाद वह रिठानी या शताब्दीनगर स्टेशन से वापस हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री 22 फरवरी को सुबह 11.25 बजे दिल्ली से हेलिकाप्टर द्वारा मोहिउद्दीनपुर में रैली स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद वह यहां से मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचेंगे, जहां नमो भारत ट्रेन के बचे हुए हिस्से के लिए और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।
प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद दोपहर 2.30 बजे वह हेलिकाप्टर से नई दिल्ली लौटेंगे। गौरतलब है कि मोहिउद्दीनपुर में न्यूटाउनशिप वाली जगह पर जनसभा होगी। इसके लिए 36 एकड़ जमीन पर टेंट लगाया जाएगा। मंच से कुछ ही दूरी पर तीन हेलीपैड बनाया जाएंगे।
ईहा दीक्षित व विनायक बहादुर को मिल सकता है निमंत्रण
प्रधानमंत्री के साथ यात्रा करने वाले बच्चों में ईहा दीक्षित व विनायक बहादुर का भी नाम शामिल हो सकता है। ईहा पर्यावरण के लिए कार्य करती हैं जबकि विनायक दिव्यांग खिलाड़ी हैं। इन दोनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिल चुका है। चूंकि प्रधानमंत्री के साथ संवाद में सिर्फ मेरठ के ही बच्चे रहेंगे ऐसे में बाल पुरस्कार विजेताओं के भी नाम शामिल होने की संभावना है।
Pages:
[1]