अमृतसर में गैंगस्टर ने किसान से मांगी 50 लाख की रंगदारी: विदेशी नंबर से फोन करके धमकाया, दहशत में परिवार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Rangdaari-1770999504984_m.webpकिसान से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के पंडोरी गांव के किसान संदीप सिंह से अज्ञात बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। किसान को विदेशी नंबरों से कॉल आ रही थीं, जिसमें खुद को गैंगस्टर बताकर पैसे न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
इस घटना के बाद से किसान का परिवार खौफ में है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अज्ञात गैंगस्टर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।
किसान संदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका पूरा परिवार खेती किसानी का काम करता है। पिछले कुछ दिन से उन्हें अज्ञात विदेशी नंबरों से कॉल आ रही है। आरोपी खुद को गैंगस्टर बता रहे हैं और पैसों की मांग कर रहे हैं।
बुधवार रात वह घर में था। इस दौरान पुर्तगाल से उसके वाट्सएप पर एक ऑडियो कॉल आई। कॉलर ने खुद को गैंगस्टर बताते हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी। जब उसने अपनी आर्थिक हालत के बारे में बताया तो वह उसे धमकाने लगा। आरोपी ने कहा कि पैसों का भुगतान नहीं किया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।
Pages:
[1]