deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

धनबाद से दिल्ली, चंडीगढ़ और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें मार्च से चलेंगी, जानें नया शेड्यूल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Chandigarh-1770999156445_m.webp

धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन छह मार्च से चलेगी।



जागरण संवाददता, धनबाद। कोहरे के कारण बंद हुई धनबाद-दिल्ली और धनबाद-चंडीगढ़ की स्पेशल ट्रेनें अगले माह से पटरी पर लौट जाएंगी। साथ ही धनबाद से गोरखपुर के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी मार्च से चलेगी।

रेलवे ने धनबाद की तीन जोड़ी ट्रेनों को दिसंबर तक चलाने की घोषणा की है। थर्ड एसी इकोनमी कोच के साथ चलने वाली धनबाद-दिल्ली व धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन में स्लीपर कोच भी जुड़ेंगे। थर्ड एसी इकोनमी कोच 12 तथा चार स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे।

दो जनरल कोच भी जुड़ेंगे। स्पेशल बन कर चलने से सभी ट्रेनों का किराया अन्य नियमित ट्रेनों की तुलना में अधिक चुकाना होगा। दिल्ली व चंडीगढ़ की ट्रेन दोनों ओर से अपने पुराने समय पर चलेंगी। आगमन-प्रस्थान के समय व ठहराव भी पूर्ववत रहेंगे।
धनबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल बदला

धनबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल बदल जाएगा। पहले रात 8:45 खुल कर दोपहर 12:30 पर गोरखपुर पहुंचती थी। अब देर रात 12:30 पर रवाना होगी तथा अगले दिन शाम 4:15 पर गोरखपुर पहुंचेगी।

गोरखपुर-धनबाद स्पेशल गोरखपुर से शाम 3:30 पर चलकर अगले दिन सुबह 9:00 बजे धनबाद आती थी। अब गोरखपुर से शाम 7:50 पर खुल कर अगले दिन दोपहर 1:00 बजे धनबाद आएगी। इस ट्रेन का ठहराव गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, वाराणसी, जौनपुर, औड़ीहार, मऊ, भटनी, देवरिया सदर में होगा।

- 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल छह मार्च से 29 दिसंबर तक
- 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल आठ मार्च से 30 दिसंबर तक
- 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल सात मार्च से 29 दिसंबर तक
- 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल आठ मार्च से 30 दिसंबर
- 03677 धनबाद-गोरखपुर स्पेशल नौ मार्च से 28 दिसंबर तक
- 03678 गोरखपुर-धनबाद स्पेशल नौ मार्च से 28 दिसंबर तक
Pages: [1]
View full version: धनबाद से दिल्ली, चंडीगढ़ और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें मार्च से चलेंगी, जानें नया शेड्यूल