UP पंचायत चुनाव के लिए प्रयागराज से आएंगे नामांकन पत्र, इलेक्शन कमीशन ने जिलेवार निर्धारित की डेट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/UP-Chunav-2026-1770988618029_m.webpसंवाद सूत्र, गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र प्रयागराज से मंगाए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन के साथ ही अन्य आवश्यक प्रपत्र प्राप्त करने के लिए जिलेवार तिथि निर्धारित की है। गोंडा के अधिकारी नौ मार्च को प्रयागराज जाएंगे। जिले की 1192 ग्राम पंचायतों में इस बार चुनाव कराए जाने हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के साथ ही सरकार ने भी तैयारी शुरू की है। आरक्षण तय करने के लिए पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन होगा, इसके बाद ग्राम पंचायतवार रैपिड सर्वे कराया जाएगा।
वहीं, आयोग ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र के साथ ही अन्य आवश्यक प्रपत्रों की छपाई प्रयागराज में कराई है। यहां से जिलों को आवश्यकतानुसार आपूर्ति की जाएगी। उप राज्य निर्वाचन आयुक्त शेरी ने आवश्यक प्रपत्र की आपूर्ति क लिए जिलेवार तिथियां निर्धारित की हैं।
डेढ़ लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का हुआ सत्यापन
जिले की 1192 ग्राम पंचायतों में दस लाख से अधिक मतदाता चिन्हित किए गए हैं, इनके सत्यापन की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की है। अभी तक सिर्फ डेढ़ लाख मतदाताओं का सत्यापन हो सका है। अब सत्यापन के लिए सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है।
आठ बीएलओ होंगे पुरस्कृत
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 50 प्रतिशत से अधिक आनलाइन कार्य करने वाले जिले के आठ बीएलओ को पुरस्कृत किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय नारायण ने बताया कि एसडीएम से बीएलओ के बैंक खाते मांगे गए हैं।
यह भी पढ़ें- \“निवेश सारथी\“ से बदली बाराबंकी की तस्वीर, 523 कंपनियों को मिला सहारा; 50 हजार से अधिक लोगों को मिला रोजगार
प्रथम पुरस्कार नवाबगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत तुलसीपुर माझा के बीएलओ राम जग यादव को प्रथम, बेलसर ब्लाक की ग्राम पंचायत अकौनी के बीएलओ कृष्ण माेहन शुक्ल को द्वितीय, परसपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत पसका के बीएलओ हरिकेश साहनी को तृतीय, तरबगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत धौरहराघाट के बीएलओ धर्मदेव, रामपुर टेंगरहा के बीएलओ ज्ञानचंद मिश्र, बेलसर ब्लाक की ग्राम पंचायत उमरीबेगमगंज के बीएलओ चंद्र प्रकाश सिंह, छपिया ब्लाक की ग्राम पंचायत करनपुर की बीएलओ सत्यभामा पाठक, नवाबगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत रामापुर की बीएलओ रीना सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।
Pages:
[1]