Chikheang Publish time Yesterday 16:26

महाशिवरात्रि पर संगम स्नान को आ रहे तो जान लें ट्रैफिक प्लान, सभी दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए बनी है पार्किंग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Prayagraj-Traffic-Plan-Parking-and-Diversion-1770980950289_m.webp

महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर प्रयागराज संगम स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर अगर आप संगम में स्नान और पूजन करने आ रहे हैं तो अपने-अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। इससे आप अनावश्यक परेशानी से बच सकेंगे और समय पर स्नान करके गंतव्य के लिए रवाना भी हो जाएंगे।
ट्रैफिक व डायवर्जन प्लान लागू

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए माघ मेला पुलिस ने ट्रैफिक व डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसमें सभी दिशाओं से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाई गई है। संगम के साथ ही शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी, जिसे देखते हुए डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है। हालांकि एंबुलेंस और प्रशासनिक वाहनों को डायवर्जन से छूट रहेगी। माघ मेला एसपी नीरज पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार पार्किंग व डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
परेड क्षेत्र

हेलीपैड व किसान यूनियन पार्किंग

काली मार्ग द्वारा आने वाले श्रद्धालुगण अपने हल्के वाहनों को काली सड़क पर बने पार्किंग स्थल हेलीपैड पार्किंग व किसान यूनियन पार्किंग स्थल में पार्क करने के बाद पैदल काली मार्ग द्वारा अपर संगम मार्ग से संगम स्नान घाट, हनुमान घाट व रामघाट पर स्नान हेतु जा सकेंगे। स्नान के बाद श्रद्धालु अक्षयवट मार्ग, खड़ंजा वापसी मार्ग होकर त्रिवेणी वापसी मार्ग से पार्किंग में पहुंचकर वाहन से गंतव्य की ओर जाएंगे।
प्लाट नंबर-17 पार्किंग

जवाहर लाल नेहरु मार्ग, एमजी मार्ग व बैरहना मार्ग की तरफ से आने वाले श्रद्धालुगण अपने भारी वाहनों को प्लाट नंबर 17 पार्किंग स्थल में पार्क कर पैदल काली मार्ग द्वारा अपर संगम मार्ग से संगम स्नान घाट, हनुमान घाट व रामघाट पर जा सकेंगे। स्नान के बाद श्रद्धालु अक्षयवट मार्ग/ खड़जा वापसी मार्ग होकर त्रिवेणी वापसी मार्ग द्वारा संबंधित पार्किंग में पहुंचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।
गल्ला मंडी पार्किंग

यहां श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल काली-02 मार्ग से मोरी रैम्प, किलाघाट मार्ग पहुंचकर काली उत्तरी घाट, मोरी घाट, शिवाला घाट व दशश्वामेध घाट जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण गंगामूर्ति चौराहा से ओल्ड जीटी रोड थाना दारागंज के सामने से अथवा रिवरफ्रण्ट मार्ग द्वारा संबंधित पार्किंग में पहुंचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।
नागवासुकि पार्किंग

फाफामऊ मार्ग एवं शहर क्षेत्र से स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुगण अपने वाहनों को नागवासुकी पार्किंग स्थल में पार्क कर पैदल संबंधित मार्ग द्वारा नागवासुकी स्नान घाट पर जा सकेंगे। स्नान के उपरांत श्रद्धालु संबंधित मार्गों व रिवर फ्रण्ट मार्ग द्वारा पार्किंग में पहुंचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।
झूंसी क्षेत्र

त्रिवेणी मार्ग स्थित स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती आश्रम के पास स्थित पार्किंग

- श्रद्धालुगण अपने हल्के वाहनों को ओल्ड जीटी मार्ग से संगम लोवर मार्ग होते हुए त्रिवेणी संगम लोवर मार्ग से दाहिने मुड़कर/टीकरमाफी त्रिवेणी मार्ग से में वाहनों को पार्क करेंगे। श्रद्धालुगण पैदल ऐरावत स्नानघाट/पांटून पुल नंबर दो से पैदल संगम क्षेत्र में स्थित स्नानघाटों (महावीर घाट/ रामघाट आदि) पर स्नान कर सकेगें। स्नान करने के उपरांत श्रद्धालुगण पांटून पुल नंबर एक अथवा तीन द्वारा पैदल पार्किंग स्थल में पहु्ंचकर अपने वाहनों द्वारा काली सड़क मार्ग से संगम लोवर मार्ग से बाएं मुड़कर ओल्ड जीटी मार्ग द्वारा अपने गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

महावीर मार्ग स्थित सतुआ बाबा आश्रम पार्किंग स्थल

-श्रद्धालुगण अपने हल्के वाहन/मोटरसाईकिल वाहनों को जीटी रोड, टीकरमाफी से त्रिवेणी मार्ग द्वारा संगम लोवर मार्ग से बाएं मुड़कर संगम लोवर-जगदीश मार्ग से दाहिने मुड़कर सतुआ बाबा आश्रम पार्किंग स्थल मे पहुंचकर अपने वाहनों को पार्क कर सकेगें। श्रद्धालुगण पैदल ऐरावत स्नानघाट पर जा सकेंगे। स्नान करने के उपरांत श्रद्धालुगण पैदल महावीर मार्ग द्वारा सतुआ बाबा स्थित पार्किंग स्थल समुद्र कूप रोड से अंडर बाईपास पार कर जीटी मार्ग द्वारा अपने गंतव्य को जा सकेगें।

टीकरमाफी महुआबाग पार्किंग

यहां से श्रद्धालुगण अपने बड़े वाहनों को महुआबाग पार्किंग में पार्क कर पैदल टीकरमाफी से त्रिवेणी मार्ग द्वारा ऐरावत स्नानघाट पर जा सकेंगे। स्नान करने के उपरांत श्रद्धालुगण पैदल महाबीर मार्ग द्वारा समुद्र कूप रोड से अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।
अरैल क्षेत्र

देवरख कछार पार्किंग

श्रद्धालुगण अपने वाहनों को पार्क कर पैदल सोमेश्वर महादेव रैम्प मार्ग से सोमेश्वर महादेव स्नान घाट पर जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण उसी मार्ग से देवरख कछार पार्किंग अथवा संबंधित पार्किंग में पहुंचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

नवप्रयागम पार्किंग

श्रद्धालुगण अपने समस्त प्रकार के वाहनों को पार्क कर पैदल नवप्रयागम अप्रोच मार्ग से अरैल बांध रोड पर पहुंचकर रैम्प द्वारा अरैल घाट, चक्रमाधव घाट एवं अन्य स्नान घाटों पर जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण रैम्प द्वारा संकट मोचन मार्ग पर पहुंचकर नवप्रयागम अप्रोच मार्ग से नवप्रयागम पार्किंग में पहुंचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।
मंदिर/शिवालय की यातायात योजना

मनकामेश्वर मंदिर

मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुगण अपने हल्के वाहन/मोटरसाइकिल को एडीसी का मैदान पार्किंग स्थल व दधिकान्दो पार्किंग स्थल में पार्क कर पैदल सिमेट्री मार्ग, यमुना बैंक रोड तिराहा से बाएं मुड़कर जलाभिषेक हेतु जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

नागवासुकी मंदिर

श्रद्धालु अपने वाहनों को नागवासुकी कछार भूमि पार्किंग स्थल में पार्क कर जलाभिषेक हेतु जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

सोमेश्वर महादेव मंदिर

श्रद्धालुगण अपने वाहनों को देवरख कछार भूमि पार्किंग स्थल में पार्क कर जलाभिषेक हेतु जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

शंकर विमान मंडपम

श्रद्धालुगण पैदल जगदीश मार्ग बाध मार्ग द्वारा जलाभिषेक हेतु जा सकेगें। इनकी वापसी बाध मार्ग, त्रिवेणी मार्ग से होगी।
इन रास्तों से भी जा सकते हैं

-बैरहना की तरफ से आने वाले वाहनों को सेमेट्री रोड स्थित रामजानकी मन्दिर से दाहिने त्रिवेणी मार्ग (थाना-कीडगंज) के सामने से सतीशाह चौराहा, कोठापार्चा, लाउडर रोड से बाएं गऊघाट से पुराना पुल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।

-गऊ घाट, यमुना बैंक रोड यू सर्किल की तरफ से कोई वाहन यमुना बैंक रोड मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आएंगे।।

-इन वाहनों को पुराना पुल की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : दूसरों से तुलना नहीं, अपनी अध्ययन शैली पर भरोसा रखें परीक्षार्थी, बोर्ड सचिव की विद्यार्थियों को सलाह

यह भी पढ़ें- अशोक चक्रधर और वसीम बरेलवी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र सम्मेलन में आएंगे, सजेगी सांस्कृतिक संध्या
Pages: [1]
View full version: महाशिवरात्रि पर संगम स्नान को आ रहे तो जान लें ट्रैफिक प्लान, सभी दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए बनी है पार्किंग