LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

पंजाब के मोगा में गलती से मां-बेटी ने निगली जहरीली दवा, दोनों की मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/death_news---Copy-1770976189146_m.webp

कैप्शन: पंजाब के मोगा में गलती से मां-बेटी ने निगली जहरीली दवा (फाइल फोटो)



संवाद सहयोगी, मोगा। थाना कोटईसे खां के तहत गांव मसीता में रहने वाली दो बेटियों की मां की गलती से जहरीली दवाई का सेवन किए जाने के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

थाना कोटईसे खां के एएसआई दविंदरजीत सिंह ने बताया कि गुरमीत कौर पत्नी अमरजीत सिंह निवासी गांव मसीता दो बेटियों की मां होने समेत मानसिक तौर पर परेशान चली आ रही थी, जिसने वीरवार को घर में ही किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे कस्बा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था,

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक महिला के भाई के बयानों के आधार पर शुक्रवार को धारा 194 के तहत शव का मोगा के सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रेम संबंधों को लेकर व्यक्ति की मौत

पंजाब के मोगा जिले के कस्बा धर्मकोट के गांव केला में मंगलवार देर रात प्रेम संबंधों को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय भरपूर सिंह निवासी गांव केला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भरपूर सिंह के पड़ोस में रहने वाला इंद्रजीत सिंह उसकी पत्नी के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध रखता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि भरपूर सिंह ने इंद्रजीत सिंह को अपने घर आने से मना किया था, जिससे दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई थी।
Pages: [1]
View full version: पंजाब के मोगा में गलती से मां-बेटी ने निगली जहरीली दवा, दोनों की मौत