Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

मधुबनी से दुर्ग के बीच चलेगी होली स्पेशल, झारखंड के प्रमुख शहरों से त्योहार पर घर जाने वालों को राहत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/11/article/image/Durg-Madhubani-Holi-Special-Train-1770831327868_m.webp

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बिहार के मधुबनी के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन।



जागरण संवाददाता, धनबाद। Durg-Madhubani Holi Special Train: तरसते धनबाद को पहली होली स्पेशल ट्रेन मिल गई है। रेलवे ने दुर्ग से मधुबनी के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। दुर्ग से एक और मधुबनी से दो मार्च को चलेगी।

ट्रेन का ठहराव कतरास, चंद्रपुरा व बोकारो में भी होगा। इस ट्रेन में आरक्षित श्रेणी के स्लीपर व थर्ड एसी कोच जुड़ेंगे। दुर्ग से चलने वाली ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

- 08753 दुर्ग-मधुबनी स्पेशल दुर्ग से एक मार्च (28 फरवरी की देर रात) 12:30 पर खुलेगी। अगले दिन दोपहर 3:10 पर बोकारो, 3:38 पर चंद्रपुरा, शाम 4:10 पर कतरास एवं शाम 5:00 बजे धनबाद आएगी। मधुबनी अगले दिन सुबह 4:45 पर पहुंचेगी।

- 08754 मधुबनी-दुर्ग स्पेशल मधुबनी से सुबह 6:15 पर खुलकर शाम 6:20 पर धनबाद, शाम 7:05 पर कतरास, रात 8:40 पर चंद्रपुरा, रात 9:35 पर बोकारो तथा अगले दिन दोपहर 12:45 पर दुर्ग पहुंचेगी।

इन स्टेशन पर ठहरावः इस ट्रेन के चलने से झारखंड की राजधानी रांची के साथ ही प्रमुख औद्योगिक शहर धनबाद और बोकारो के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। दुर्ग से चलने वाली ट्रेन का ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चंपा, रायगढ़, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा व सकरी में होगा।
Pages: [1]
View full version: मधुबनी से दुर्ग के बीच चलेगी होली स्पेशल, झारखंड के प्रमुख शहरों से त्योहार पर घर जाने वालों को राहत