IT शेयरों में और बढ़ेगी गिरावट या अब आएगी तेजी, इंफोसिस और TCS के शेयरों पर क्या हो रणनीति? एक्सपर्ट से समझें
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/share-fall-1770975484735_m.webpआईटी शेयरों में 10 कारोबारी सत्रों के दौरान जबरदस्त बिकवाली
नई दिल्ली। IT शेयरों (IT Shares Fall) में भारी बिकवाली के बाद इंफोसिस और टीसीएस (Infosys & TCS Shares) समेत अन्य बड़ी कंपनियों के शेयरधारकों की चिंता बढ़ गई है। 3 फरवरी से आईटी शेयर्स लगातार गिर रहे हैं और निफ्टी आईटी इंडेक्स 40301 के हाई से टूटकर 31422 तक आ चुका है। 13 फरवरी को भी इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो और एचसीएल टेक समेत कई टेक शेयरों में गिरावट हावी रही, और इन शेयरों ने 52 सप्ताह के निचले स्तर को छू लिया। ऐसे में सवाल है कि क्या आईटी शेयरों में बॉटम बन गया है, क्या अब शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए या फिर और गिरावट का खतरा है।
आईटी शेयरों में नई खरीदारी को लेकर जागरण बिजनेस ने मार्केट एक्सपर्ट से बात की और शेयरों पर निवेशकों के इन सवालों के जबाव जानने चाहे।
\“Nifty IT इंडेक्स पर दबाव, लेकिन टूटा नहीं\“
वैल्थ मैनेजर और इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा है कि Nifty IT करीब 32,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह की तेज गिरावट के बाद इंडेक्स ने 31,500–31,800 के पास सपोर्ट लिया और वहां से उछाल दिखाया।
Nifty IT Index पर टेक्निकल लेवल:
सपोर्ट: 31,800 / 31,500
रेज़िस्टेंस: 33,200
निर्णायक ब्रेकआउट: 33,800 के ऊपर
IT सेक्टर पर दबाव क्यों?
[*]अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की कमजोरी
[*]AI थीम में वैल्यूएशन का पुनर्मूल्यांकन
[*]वैश्विक आईटी खर्च को लेकर सतर्कता
आईटी कंपनियों की आय का बड़ा हिस्सा विदेशी बाजारों से आता है, इसलिए वैश्विक अनिश्चितता का सीधा असर इन शेयरों पर पड़ता है। उधर, आईटी शेयरों में गिरावट के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान निवेशकों के लिए बड़ा राहत देने वाला है। उन्होंने कहा कि इंडियन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) कंपनियां फ्यूचर में आगे बढ़ने के लिए अच्छी स्थिति में हैं और कंपनियों को भविष्य को लेकर “निराश नजरिया” नहीं रखना चाहिए।
TCS के शेयरों पर सलाह
TCS लगभग ₹2,704 के आसपास कारोबार कर रहा है।
महत्वपूर्ण सपोर्ट: ₹2,585 (52-सप्ताह का निचला क्षेत्र)
रेज़िस्टेंस: ₹2,750–₹2,800
₹2,585 के नीचे क्लोज़ आने पर कमजोरी बढ़ सकती है, लेकिन फिलहाल स्टॉक निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश कर रहा है।
Infosys के शेयरों में क्या करें?
Infosys ने हाल में ₹1,281 (52-वीक लो) को छुआ, लेकिन वहां से जोरदार रिकवरी दिखाते हुए अब करीब ₹1,374 पर ट्रेड कर रहा है। यह लगभग ₹90 की इंट्राडे रिकवरी बताती है कि निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी उभरी है।
टेक्निकल लेवल:
सपोर्ट: ₹1,330 / ₹1,300
मजबूत सपोर्ट: ₹1,281
रेज़िस्टेंस: ₹1,380–₹1,400
अगर ₹1,400 के ऊपर स्थिरता मिलती है तो शॉर्ट टर्म में ट्रेंड में सुधार के संकेत मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गजब का पेनी स्टॉक! 5 साल में ₹50 हजार के बना दिए ₹19 लाख; खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जाकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Pages:
[1]