Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/tecnophone1-1770968841383_m.webp



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। टेक्नो का यह फोन पिछले साल मई में लॉन्च हुए Pova Curve 5G का सक्सेसर है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 8 जीबी रैम के साथ आता है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इसके साथ ही यह फोन 8000एमएएच बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
Tecno Pova Curve 2 5G स्पेसिफिकेशन्स



    फीचर्स
   डिटेल्स


    डिस्प्ले
   6.78 इंच, FHD+ कर्व्ड AMOLED (1080 x 2364), 144Hz रिफ्रेश रेट


    ब्राइटनेस
   4,500 निट्स (पीक ब्राइटनेस)


    स्क्रीन सुरक्षा
   कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i


    प्रोसेसर
   MediaTek Dimensity 7100 (Arm G610 MC2 GPU)


    रैम
   8 GB (+8GB वर्चुअल रैम)


    स्टोरेज
   256 GB तक


    ऑपरेटिंग सिस्टम
   Android 16 (HiOS 16)


    रियर कैमरा
   50 MP + 2 MP


    फ्रंट कैमरा
   13 MP


    सिम
   डुअल नैनो सिम (Dual Nano SIM)


    वजन
   192 ग्राम


    डाइमेंशन्स
   162.68 x 77.15 x 7.42 mm



Tecno Pova Curve 2 5G की खूबियां

Tecno Pova Curve स्मार्टफोन में 6.78-इंच का फुल-HD+ (1,080 x 2,364 pixels) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.18 प्रसेंट, पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। इस डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/tecnophone-1770968831286.jpg

टेक्नो का यह फोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 8GB की रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन वर्चुअल रैम फीचर सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Arm G610 MC2 GPU दिया गया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बॉयर्स को फोन के साथ 45W का चार्जर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन 16.4 घंटे वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी के यूआई पर रन करता है।
Tecno Pova Curve 2 5G की कीमत

Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये की कीमत में आता है। इसके साथ ही 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 29,999 रुपये की कीमत में लाया गया है।

टेक्नो के इस फोन की सेल 20 फरवरी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह फोन स्ट्रोम टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्व और मायस्टिक पर्पल कलर ऑप्शन में लाया गया है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर करेगी।

यह भी पढ़ें- इंडियन कंपनी लाएगी सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें क्या होगा खास
Pages: [1]
View full version: 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स