LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

कौशांबी से प्रयागराज-कानपुर को रोडवेज बस सेवा शुरू, तपोस्थली आने वाले पर्यटकों व यात्रियों को आवागमन में सुविधा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Kaushambi-to-Prayagraj-and-Kanpur-Roadways-Bus-Service-1770968456963_m.webp

कौशांबी-प्रयागराज-कानपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को मिली राहत। जागरण



संसू, जागरण, बारा (कौशांबी)। भगवान बुद्ध की तपोस्थली से प्रयागराज होते हुए कानपुर के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया है। इससे तपोस्थली आने जाने वाले पर्यटकों और क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। स्थानीय लोग काफी समय से रोडवेज बस यहां से शुरू करने की मांग कर रहे थे।
रोडवेज बस की जान लें संचालन समय

तपोस्थली के कौशांबी थाना के पास से रोडवेज बस सुबह साढ़े छह बजे चलकर प्रयागराज होते हुए कानपुर दो बजे तक पहुंचेगी। वहीं कानपुर से दोपहर तीन बजे चलकर मंझनपुर, करारी, बैगंवा चौराहा होते हुए रात्रि साढ़े आठ बजे तपोस्थली पहुंचेगी। रोडवेज बस शुरू होने से क्षेत्रीय यात्रियों काफी सुविधा मिलेगी।अभी तक प्रयागराज डग्गामार वाहनों के जरिए ही लोगों को सफर तय करना पड़ता था। जिससे यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में तीन से चार घंटे समय लगता था।
वाराणसी के लिए भी रोडवेज बस चलाने की उठी मांग

स्थानीय लोगों ने वाराणसी के लिए सीधे रोडवेज बस शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है तपोस्थली को बुद्ध सर्किट में शामिल किया गया है। सारनाथ से अक्सर पर्यटकों का आवागमन होता है। ऐसे में तपोस्थली से वाराणसी के लिए रोडवेज बस शुरू होने से पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को भी बस सेवा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- होली पर दिल्ली-मुंबई से घर वापसी आसान नहीं, 25 ट्रेनों के स्लीपर में वेटिंग टिकट भी बंद, अब आखिरी उम्मीद पर टिकी निगाह

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पुराना यमुना पुल रोशनी से जगमगाएगा, लगेगी 100 स्ट्रीट लाइटें, आवागमन बेहतर होगा
Pages: [1]
View full version: कौशांबी से प्रयागराज-कानपुर को रोडवेज बस सेवा शुरू, तपोस्थली आने वाले पर्यटकों व यात्रियों को आवागमन में सुविधा