deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

भारत के नक्शे पर पूरा कश्मीर देख चिढ़ा PAK, गिड़गिड़ाने के बाद अमेरिका ने डिलीट किया पोस्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/india-map-1770968313986_m.webp

अमेरिकी नक्शे में PoK भारत का हिस्सा दिखाने पर पाकिस्तान को आपत्ति



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि सभा (USTR) द्वारा हाल ही में भारत का पूर्ण नक्शा जारी किया गया। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन के पूरे क्षेत्र को भारत के अभिन्न अंग के रूप में दिखाया गया था।

वाशिंगटन द्वारा जारी भारत के इस नए मानचित्र ने दक्षिण एशियाई राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच पाकिस्तान ने इसे अवैध करार देते हुए अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज की है।
पाकिस्तान ने क्यों जताई आपत्ति?

पाकिस्तान का कहना है कि उसने वाशिंगटन से तब संपर्क किया जब अमेरिका ने एक ऐसा नक्शा प्रकाशित किया, जो भारत के आधिकारिक नक्शे से मेल खाता है और जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन भी शामिल हैं, भारतीय क्षेत्र के रूप में दिखाया गया है।
पाकिस्तान का दावा- अमेरिका ने हटाई पोस्ट

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने दावा किया कि हमने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें पता चला कि यह नक्शा अवैध था। ताहिर ने दावा किया है कि इस्लामाबाद द्वारा अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष आपत्ति जताने के बाद वह पोस्ट हटा दी गई थी।
7 फरवरी को जारी किया था नक्शा

बता दें कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि सभा (USTR) द्वारा 7 फरवरी को जारी किए गए नक्शे ने पूरे दुनिया का ध्यान आकर्षित किया, क्योंकि यह अमेरिका की उस पुरानी प्रथा से बिल्कुल अलग था जिसमें पीओके और अक्साई चिन को विवादित क्षेत्र घोषित किया जाता था।

गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा जारी भारत के नक्शे के बाद पाकिस्तान को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। हालांकि, पाकिस्तान इस बात से संतुष्ट है कि “अमेरिकी पक्ष ने हमारे क्षेत्र के संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृत कानूनी मानचित्र को उजागर करने के लिए आवश्यक सुधार किया है, जो स्पष्ट रूप से जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र के रूप में सीमांकित करता है, जिसका निपटारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रशासित जनमत संग्रह के माध्यम से किया जाना है।“

यह भी पढ़ें- अमेरिका का यू-टर्न, पहले PoK और अक्साई चिन को बताया भारत का हिस्सा; अब डिलीट की पोस्ट
Pages: [1]
View full version: भारत के नक्शे पर पूरा कश्मीर देख चिढ़ा PAK, गिड़गिड़ाने के बाद अमेरिका ने डिलीट किया पोस्ट