deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

भोपाल: पानी के टैंक में मिला बक्सा, अंदर थी महिला की तीन दिन पुरानी लाश; हाथ के टैटू से खुलेगा राज?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Bhopal-(1)-1770963004355_m.webp

पानी के टैंक में मिला तीन दिन पुरानी लाश(सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली खबर आयी है। निशातपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छह घरा कमल नगर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट पर बने पानी के टैंक से एक महिला का शव बरामद हुआ। शव बंद पेटी में मिलने से उपर से देखने पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पानी टंकी से आ रही थी बदबू

पुलिस ने एहतियातन टैंक का पानी खाली कराया। निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि खाली प्लॉट में बने पानी के टैंक के पास से तेज दुर्गंध आ रही थी। जब वह टैंक के पास पहुंचा तो ढक्कन खुला हुआ मिला और अंदर एक पेटी दिखाई दी। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सफाईकर्मियों की मदद से टैंक से पेटी को बाहर निकलवाया। पेटी का ढक्कन खुला हुआ था, जिसके भीतर एक महिला का शव मिला। थाना प्रभारी के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और सड़न की स्थिति में था।
बंद पेटी में मिली महिला की पहचान

प्रारंभिक निरीक्षण में सामने आया कि महिला ने प्लाजो पहन रखा था। उसके हाथ पर दीपक का टैटू बना हुआ है और साथ ही 26 मई 1992 अंकित है, जिसे उसकी जन्मतिथि माना जा रहा है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए उसके हुलिए से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: भोपाल: पानी के टैंक में मिला बक्सा, अंदर थी महिला की तीन दिन पुरानी लाश; हाथ के टैटू से खुलेगा राज?