गुरुग्राम के बैंक्वेट हाल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/GGR-1770950674564_m.webpगुरुग्राम में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग। जागरण
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर क्षेत्र के समीप स्थित प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हाल में शुक्रवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आईं।
बताया जा रहा है कि आग बैंक्वेट हाल के अंदर सजे सजावटी सामान और फर्नीचर तक तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय हाल में कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से बैंक्वेट हाल में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-29, भीम नगर और उद्योग विहार फायर स्टेशन से 10 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरमैन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई थी।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-13-at-05.16.45-1770950737390.jpeg
दमकल अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- डीएलएफ ने सिरहौल बाॅर्डर से साइबर सिटी तक एलिवेटेड रोड का दिया प्रस्ताव, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
Pages:
[1]