deltin55 Publish time 3 hour(s) ago

बजट क्वेस्ट क्विज से युवा जुड़ेंगे आर्थिक नीतियों से:लार में माय भारत अभियान के तहत स्कूलों में छात्रों को मिली जानकारी


मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आम बजट 2026 के अवसर पर राष्ट्रव्यापी 'बजट क्वेस्ट क्विज' का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को देश की आर्थिक नीतियों, बजट निर्माण प्रक्रिया और राष्ट्रीय विकास में उनकी भूमिका से सक्रिय रूप से जोड़ना है।

इसी क्रम में गुरुवार को लार नगर स्थित कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल, ओके एम इंटर कॉलेज और स्वामी देवानंद डिग्री कॉलेज मठ लार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को क्विज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष और विवेकानंद यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की प्राथमिकताओं, योजनाओं और भविष्य की दिशा को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से बजट प्रक्रिया को समझने का आग्रह किया ताकि वे जान सकें कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में कैसे निवेश करती है।

https://www.deltin51.com/url/picture/slot3153.jpg

गुप्ता ने बताया कि 'बजट क्वेस्ट क्विज' का लक्ष्य विद्यार्थियों में आर्थिक साक्षरता बढ़ाना, नीति निर्माण के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। माय भारत पोर्टल पर इस क्विज के माध्यम से युवा सरल और रोचक तरीके से बजट, कर प्रणाली और सरकारी योजनाओं के बारे में सीख सकेंगे। क्विज के विजेता को प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर भी मिल सकता है।

सज्जू लारी ने इस अवसर पर कहा कि आज का जागरूक युवा ही कल का सशक्त राष्ट्र बनाता है। उन्होंने जोर दिया कि यदि छात्र कम उम्र से ही देश की आर्थिक नीतियों को समझेंगे, तो वे भविष्य में बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे। उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ समसामयिक विषयों से जोड़ें।
Pages: [1]
View full version: बजट क्वेस्ट क्विज से युवा जुड़ेंगे आर्थिक नीतियों से:लार में माय भारत अभियान के तहत स्कूलों में छात्रों को मिली जानकारी