LHC0088 Publish time 5 hour(s) ago

सिवान में बेखौफ बदमाशों ने पत्रकार पर की फायरिंग: पेट में लगी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Siwan-News-(9)-1770939549406_m.webp

सिवान में पत्रकार को बदमाशों ने मारी गोली।



जागरण संवाददाता, सिवान। जिले के पचरूखी प्रखंड के पत्रकार रमेश सिंह को बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की देर रात गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाश बाइक पर सवार थे।

घटना को बदमाशों ने उस समय अंजाम दिया जब वह एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे, तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने पहले से घात लगाकर फायरिंग की। एक गोली उनके पेट में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/Siwan-Crime-1770939583550.jpg

स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्रकार को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पूरन कुमार झा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल से मिलकर जानकारी ली।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/Siwan-Crime-2-1770939596818.jpg

एसपी ने बताया कि घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन तफ्तीश कर रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि 10 वर्ष पूर्व भी एक पत्रकार राजदेव रंजन की भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दिवंगत पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन का भी नाम आया था।
Pages: [1]
View full version: सिवान में बेखौफ बदमाशों ने पत्रकार पर की फायरिंग: पेट में लगी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती