पाक ने भारत को लिखा पत्र- चेनाब पर सावलकोट जलविद्युत परियोजना के बारे में मांगी जानकारी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/CHINAB-PTI-1770937656180_m.webpपाक ने भारत को लिखा पत्र। (पीटीआई)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारत को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर स्थित सावलकोट जलविद्युत परियोजना के बारे में जानकारी मांगी है।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर आंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि सावलकोट परियोजना का मुद्दा सिंधु जल आयुक्तों के स्तर पर उठाया गया था और पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त ने पिछले साल जुलाई में एक पत्र लिखा था।
उन्होंने कहा- \“\“मैं पुष्टि करता हूं कि 11 फरवरी को भारतीय सिंधु जल आयुक्त को एक और पत्र लिखा गया है।\“\“ पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए थे। सिंधु जल संधि स्थगित कर दी थी।
आंद्राबी ने कहा- \“\“कोई भी एकतरफा कार्रवाई या अवहेलना इस कानूनी वास्तविकता को नहीं बदल सकती। पाकिस्तान भारत से अपील करता है कि वह संधि का पूर्ण पालन करे।\“\“ उन्होंने कहा कि हम विवादों के शांतिपूर्ण समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के राजनीतिकरण पर भी खेद व्यक्त किया।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Pages:
[1]