LHC0088 Publish time 6 hour(s) ago

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार हादसा देख अखिलेश यादव ने रुकवाया अपना काफिला, घायल का जाना हाल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/akhilesh-yadav-news-1770935640447_m.webp

इंटरनेट मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (दाएं) द्वारा की गई पोस्ट, जिसमें वह लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मटसैना थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुई दुर्घटना पीड़ित से हाल जान रहे हैं



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम छह बजे मटसेना क्षेत्र में लखनऊ से आगरा जा रही सफारी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। इसी दौरान करहल से आगरा जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वहां से गुजरे तो हादसा देखकर रुक गए और वाहन से नीचे उतरकर घायल का हाल जाना।

उन्होंने सुरक्षित चलने का संदेश दिया। लखनऊ में अंसल गोल्फ सिटी निवासी 48 वर्षीय सुनील मिश्रा, पत्नी अंतिका मिश्रा, 10 वर्षीय बेटे अनंत और आठ वर्षीय आध्या के साथ कार से आगरा जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर मटसेना थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में बेटे अनंत को मामूली चोट आई है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना काफिला रुकवा लिया। वह कार से उतरे और कार सवार लोगों से बात की। इसके बाद फेसबुक पर घटना की फोटो पोस्ट कर लोगों को सावधानी बरतने का संदेश दिया।

उन्होंने लिखा कि एक्सप्रेस-वे पर स्पीड से अधिक महत्वपूर्ण गाड़ी पर कंट्रोल करना होता है। गति की सीमा में रहें, सुरक्षित चलें। थानाध्यक्ष विमिलेश त्रिपाठी ने बताया कि कार सवारों को दूसरे वाहन से आगरा भेजा गया।
Pages: [1]
View full version: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार हादसा देख अखिलेश यादव ने रुकवाया अपना काफिला, घायल का जाना हाल