cy520520 Publish time 4 hour(s) ago

मकान मालिक को मॉर्निंग वॉक पर जाना पड़ा भारी... महज 18 मिनट में चोरों ने खंगाल दिया घर, लाखों का सामान लेकर फरार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/download-1770933462678_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बन्ना देवी थाना क्षेत्र की प्रतिमा कॉलोनी फेस-दो में गुरुवार तड़के चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई जब मकान स्वामी मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे।

पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चार चोरों ने महज 18 मिनट में ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।

प्रतिमा कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब 4:20 बजे टहलने निकले थे। लगभग पांच बजे लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर प्रवेश करने पर कमरों और अलमारी के लाक भी टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था।

पीड़ित के अनुसार चोर अलमारी में रखी 3,16,350 रुपये की नकदी, करीब 25 हजार रुपये एक लिफाफे में रखे, सोने की अंगूठियां, चेन, गले का हार, चांदी के कड़े-पायल सहित अन्य कीमती सामान समेट ले गए। इतना ही नहीं, घर में रखे नए कपड़े और पीतल के बर्तन तक गायब मिले।

सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सुबह 5:34 बजे चार युवक घर में घुसते और 5:52 बजे ग्रे रंग की कार में सामान रखकर फरार होते दिखे हैं। पीड़ित ने बन्ना देवी थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- 6 महीने से घर नहीं लौटी पत्नी तो युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मची चीख-पुकार
Pages: [1]
View full version: मकान मालिक को मॉर्निंग वॉक पर जाना पड़ा भारी... महज 18 मिनट में चोरों ने खंगाल दिया घर, लाखों का सामान लेकर फरार