cy520520 Publish time 3 hour(s) ago

इटावा में शादी समारोह में शराब पीने के दौरान जीजा-साले के बीच खूनी संघर्ष, जीजा की हुई मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/download-1770923799660_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, इटावा। शहर के करनपुरा मोहल्ले में बुधवार की रात्रि बेटी की बरात आने से पहले घर पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में जीजा साले के बीच मारपीट हो गई। झगड़े में जीजा और उसके भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के दौरान आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई भेजा गया।

जहां गुरुवार शाम इलाज दौरान 50 वर्षीय जीजा की मौत हो गई। जबकि उसके चचेरे भाई और सढ़वाई का उपचार जारी है। पुत्र ने अपने मामा पर पिता की सिर में वजनदार लोहे की वस्तु से हमला कर हत्या का आरोप लगाया है।

कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा मोहल्ले के रहने वाले उमेश चंद्र बाथम की बहन की लड़की की शादी बुधवार को थी। शहर के रेलवे स्टेशन रोड नारायण बैंकेट हाल में बरात के स्वागत का आयोजन किया गया था। उमेश चंद्र बाथम के बेटे साेनू ने बताया कि वह बरात की स्वागत एवं इंतजाम में परिवार बैंकट हाल गया हुआ था जबकि पिता उमेश चन्द्र, चाचा पिंकू पुत्र नाथू सिंह निवासी भीखनपुरा जसवंतनगर, उनके सढ़वाई गुड्डू पुत्र रामदास के साथ मामा प्रेम सिंह घर पर थे।

पुत्र सोनू ने बताया रात करीब 9 बजे बरात आने से पहले घर पर मौजूद पिता, चाचा उनके सढ़वाई के अलावा मामा प्रेम सिंह के बीच शराब पीने के दौरान आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े में मामा प्रेम सिंह ने पिता-चाचा और उनके सढ़वाई पर घर में रखी लोहे की खुरपी और सब्जी बनाने वाले झाबा से हमला कर दिया।

इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने पिता और चाचा के सिर में 32 से ज्यादा टांके आने पर हालत गंभीर होने उन्हें तुरंत आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान गुरुवार शाम पिता उमेश चंद्र बाथम की मौत हो गई जबकि चाचा पिंकू बाथम और उनके सढ़वाई गुड्डू पुत्र रामदास का उपचार जारी है। उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि शराब पीने के बाद जीजा साले के बीच आपस में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं। इलाज के दौरान उमेश चंद्र बाथम की यूपीयूएमएस में मौत हो गई। मरने से पूर्व उनके बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में सोनू की तहरीर पर बुधवार की रात्रि मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उमेश की मौत के बाद धारा की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मेरठ में लड़की से बातचीत को लेकर विवाद में दूध कारोबारी को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी
Pages: [1]
View full version: इटावा में शादी समारोह में शराब पीने के दौरान जीजा-साले के बीच खूनी संघर्ष, जीजा की हुई मौत