LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

किसी की उम्र पिता से ज्यादा तो किसी में सिर्फ 12 साल का अंतर, 9.49 लाख मतदाताओं को नोटिस

https://www.jagranimages.com/images/jagran_logo_m.webp





किसी की उम्र पिता से ज्यादा तो किसी में सिर्फ 12 साल का अंतर, 9.49 लाख मतदाताओं को नोटिस

जागरण संवाददाता, वाराणसी : एसआइआर को लेकर लोगों की और प्रशासन की दिक्कतें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान एक लाख 62 हजार नो मैपिंग (वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान न होना) में आने वाले वोटरों को नोटिस जारी करने के साथ सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। पोर्टल खुला हुआ है। दूसरी तरफ मतदाता सूची में शामिल लोगों के नाम, उम्र आदि की गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए आयोग के निर्देश पर वोटरों को लाजिकल डिस्क्रिपेंसी यानी तार्किक विसंगतियों के मामले में नोटिस जारी किया जा रहा है। इसमें किसी की उम्र पिता से ज्यादा है तो किसी में उम्र का अंतर सिर्फ 12, 13, 14 साल ही है। नाम की स्पेलिंग, टाइटिल आदि में गड़बड़ी है। मैपिंग जिससे हुई उससे रिश्ते की पुष्टि ही नहीं हो पा रही है। अब तक नौ लाख 49 हजार 114 मतदाता इस श्रेणी में मिले हैं। बीएलओ का कहना है कि इस तरह की त्रुटि ठीक करने के लिए लिए मतदाताओं से संपर्क साधना पड़ रहा है। घर की दौड़ लगानी पड़ रही है। वाट्सएप पर साक्ष्य मंगाना पड़ रहा है। कुछ लोग सहयोग करते हैं तो कुछ झल्लाकर कहते हैं कि हमें वोट नहीं देना है। जाइए, नाम काट दीजिए।



एसआइआर के दौरान किसी मतदाता की मैपिंग अगर पिता से हुई है तो वर्ष 2003 में पिता की उम्र व वर्तमान में बेटे के उम्र में अंतर को ध्यान दिया जाना है। बताया जा रहा है कि अब तक की जांच में कई ऐसे वोटर मिले हैं जिनकी उम्र का अंतर बहुत कम है। आयोग के नियम के तहत कम से कम पिता व पुत्र के बीच का अंतर न्यूनतम 15 वर्ष होना चाहिए। इस तरह की गड़बड़ी पर वोटरों से साक्ष्य मांगा जा रहा है। वोटर इसके लिए पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि उपलब्ध करा रहे हैं। इसी प्रकार किसी वोटर के मैपिंग के दौरान नाम विनोद लिखा है और वोटर लिस्ट में नाम बिनोद है तो स्पेलिंग ठीक की जा रही है। इसी प्रकार टाइटिल आदि की गड़बड़ी के मामले में बीएलओ की ओर से लिखित प्रमाण पत्र देकर ठीक कराया जा रहा है। जैसे किसी के आधार कार्ड पर नाम विनोद कुमार शर्मा है और मतदाता सूची में सिर्फ विनोद लिखा है। ऐसे गड़बड़ियां ठीक की जा रही हैं। इसके अलावा किसी की मैपिंग पिता से हुई पर पिता के नाम व पुत्र के नाम की टाइटिल में अंतर से रिश्ते साबित न होने जैसे प्रकरणों को भी ठीक किया जा रहा है।





तार्किक विसंगति नोटिस में शामिल विधानसभावार वोटरों की संख्या

पिंडरा-86860

अजगरा-95833

शिवपुर-108303

रोहनिया-133344

उत्तरी-136151

दक्षिणी-93559

कैंट-214935

सेवापुरी-80149
Pages: [1]
View full version: किसी की उम्र पिता से ज्यादा तो किसी में सिर्फ 12 साल का अंतर, 9.49 लाख मतदाताओं को नोटिस