cy520520 Publish time Yesterday 23:26

महाशिवरात्रि पर यूपी के इस जिले से संगम तक जाएंगी 80 रोडवेज बसें, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/download-1770920204755_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। माघ मेला के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रोडवेज विभाग ने 80 बसों का संचालन किया है। इन श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत न हो उसके लिए विभाग ने गुरुवार रात 12 बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया है।

विभाग ने इन बसों में माघ मेला का स्टिकर भी लगवा दिया। जिससे श्रद्धालुओं को बसों की पहचान आसानी से हो सके। एआरएम सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मध्यरात्रि से बसों का संचालन शुरू किया जायेगा। जिससे जिले के श्रद्धालु प्रयागराज जिले के संगम नगरी में स्नान कर सकेंगे।

उधर रेलवे स्टेशन में चार माघ मेला स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने बताया कि चार स्पेशल ट्रेनों के साथ अन्य स्टापेज ट्रेनों से श्रद्धालुओं को संगमनगरी रवाना किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर 9 साल बाद कुंभ में \“पंचग्रही योग\“ का महासंयोग, इस बार बनेंगे 4 शक्तिशाली राजयोग
Pages: [1]
View full version: महाशिवरात्रि पर यूपी के इस जिले से संगम तक जाएंगी 80 रोडवेज बसें, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा