Chikheang Publish time Yesterday 22:27

बिहार की सासामुसा चीनी मिल फिर से होगी चालू, कर्नाटक की निरानी सुगर्स कंपनी ने दिखाया इंट्रेस्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Sasamusa-Sugar-Mill-1770916242871_m.webp

सासामुसा चीनी मिल। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, पटना। गोपालगंज जिले की सासामुसा चीनी मिल को फिर से चालू कराने की दिशा में राज्य सरकार ने कवायद तेज कर दी है।

गुरुवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से बैठक कर चीनी मिल के पुनरुद्धार से जुड़े प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय बिंदुओं की समीक्षा की।

बैठक में कर्नाटक की निरानी सुगर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विशाल निरानी ने भी भाग लिया और सासामुसा मिल के पुनरुद्धार में अपनी रुचि दिखाई।

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और आवश्यक प्रक्रियाएं तय समयसीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए तकनीकी व प्रशासनिक अड़चनों को शीघ्र दूर किया जाए ताकि मिल को पुन: चलाया जा सके।

बैठक में गन्ना उद्योग विभाग और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने अब तक की प्रगति की जानकारी दी। इस पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि दोनों विभाग मिलकर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें और सभी बाधाओं को निर्धारित अवधि में समाप्त करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि सासामुसा चीनी मिल के पुनरुद्धार से क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज की बिक्री के लिए दूर-दराज की मिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे परिवहन लागत कम होगी और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आयेगी।
Pages: [1]
View full version: बिहार की सासामुसा चीनी मिल फिर से होगी चालू, कर्नाटक की निरानी सुगर्स कंपनी ने दिखाया इंट्रेस्ट