cy520520 Publish time Yesterday 22:27

गया में 1.98 लाख राशन कार्डधारी रडार पर; अब नहीं चलेगा फ्री राशन का खेल, होगा एक्शन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Ration-Card-1770915751922_m.webp

बड़ी संख्‍या में राशन कार्ड आए जांच के घेरे में। सांकेत‍िक तस्‍वीर



जागरण संवाददाता, गयाजी। सरकारी राशन का अनुचित लाभ लेने वाले कार्डधारियों पर अब सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

गया जिले में ऐसे राशन कार्डधारियों को चिह्नित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं, जिनके पास चारपहिया वाहन है या जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं।

जिला आपूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार की ओर से भेजी गई सूची में गया जिले के करीब 1 लाख 98 हजार 79 राशन कार्डधारी संदिग्ध पाए गए हैं।

इन सभी कार्डधारियों की जांच पंचायत स्तर से लेकर शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर तक शुरू कर दी गई है।
एसडीओ और एमओ को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

चिह्नित कार्डधारियों की सूची सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) को भेज दी गई है। इसके बाद मार्केटिंग ऑफिसर (MO) के माध्यम से जांच कराकर अपात्र पाए जाने वाले कार्डधारियों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए जाएंगे।
DSO का साफ संदेश: स्वेच्छा से कटवाएं राशन कार्ड

जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि गया जिले में ऐसे कई लोग हैं जो

[*]
इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं
[*]
पक्का मकान रखते हैं
[*]
घर में चारपहिया वाहन है
[*]
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं


इसके बावजूद पीडीएस दुकानों से मुफ्त राशन उठा रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है।

डीएसओ ने स्पष्ट कहा कि ऐसे सभी अपात्र कार्डधारी स्वयं संबंधित एमओ से संपर्क कर अपना राशन कार्ड निरस्त कराने के लिए आवेदन करें। यदि स्वेच्छा से ऐसा नहीं किया गया, तो आगे कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
जिले में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई की खबर से जिले भर में राशन कार्डधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि जांच के बाद कितने कार्ड वास्तव में निरस्त होते हैं और कितनों पर कानूनी शिकंजा कसता है।
Pages: [1]
View full version: गया में 1.98 लाख राशन कार्डधारी रडार पर; अब नहीं चलेगा फ्री राशन का खेल, होगा एक्शन