Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

‘डील’ वो ‘डाल’, जिसे बैठने वाला ही काट रहा, अखि‍लेश यादव ने भारत-अमेरिक ट्रेड डील को लेकर उठाए सवाल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/akhilesh-yadav-(11)-1770911022687_m.webp

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।- फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (व्यापार समझौता) पर सवाल खड़े किए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठने वाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ खेती-मजदूरी ही नहीं, बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोजगार के खिलाफ है। ये वो अदृश्य जंजीर है, जो पैसे के लालच में डूबे बिचौलियों की मानसिकता वाले खुदगर्ज भाजपाइयों को दिख नहीं रही है।

गुरुवार को पार्टी की ओर से जारी बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात जंजीर में बांधकर भेजा था, उन्होंने अब डील का जाल फेंककर भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है। अब भाजपा के वो संगी-साथी कहां भूमिगत हो गये हैं जो स्वदेशी का नारा लगाते थे। आत्मनिर्भरता की जगह भाजपाइयों को ‘परनिर्भरता’ का नारा अपना लेना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश का बाजार विदेशियों को सौंप दिया है। इससे खेती किसानी और किसानों का बड़े पैमाने पर नुकसान होगा। जब सब कुछ विदेश से आयेगा तो हमारे देश का किसान क्या उगाएगा और क्या बेचेगा? उन्होंने कहा कि किसानों को नुकसान पहुंचा कर देश में कोई सरकार नहीं चल सकती है।

किसान और किसानी विरोधी भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि विदेशियों के सामने अपने हितों का समर्पण करने की मजबूरी क्या है? ‘खेती-किसानी’ के बीच ही नहीं, ‘किसानों’ के बीच भी बैठे भाजपाई बिचौलियों का भंडाफोड़ होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- व‍िधानसभा में खेल मंत्री ने क्‍या कहा ऐसा... सदन में लगे ठहाके; अध्यक्ष ने भी ली चुटकी
Pages: [1]
View full version: ‘डील’ वो ‘डाल’, जिसे बैठने वाला ही काट रहा, अखि‍लेश यादव ने भारत-अमेरिक ट्रेड डील को लेकर उठाए सवाल