deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

रांची में थार से कुचलकर युवक की हत्या करने वाला हजारीबाग में गिरफ्तार, नशे में घटना को दिया अंजाम

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/RANCHI-CRIME-NEWS-(22)-1770911005449_m.webp

थार वाहन ने कुचलने वाला गिरफ्तार। (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, रांची। चुटिया थाना क्षेत्र में थार वाहन से कुचलकर धर्मेंद्र कुमार की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित अतुल चड्डा को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हजारीबाग से की गई है।

मामले में चुटिया थाना कांड संख्या 22/26, धारा 109(1)/103(1)/61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस का कहना है कि वादी रामाश्रय शर्मा के आवेदन के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया कि उनके बड़े पुत्र धर्मेंद्र कुमार को काले रंग की थार गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई तथा घटना के दौरान छह अन्य लोग भी घायल हो गए।

मृतक धर्मेंद्र कुमार और आरोपित अतुल चड्डा के बीच पुरानी दोस्ती थी। किसी कारणवश दोनों के संबंधों में तनाव उत्पन्न हो गया था। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी थी।

बुधवार को चुटिया में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें दोनों अपने एक साझा मित्र के साथ शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान फिर से दोनों के बीच गाली-गलौज और विवाद हुआ।

आरोप है कि विवाद के बाद अतुल चड्डा आवेश में आ गया और अपने एक साथी के साथ थार को तेज रफ्तार में चलाते हुए धर्मेंद्र कुमार को जान से मारने की नीयत से उन पर चढ़ा दिया। घटना के बाद भागने के क्रम में वाहन से छह अन्य लोग भी थान की चपेट में आने से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
घटना को अंजाम देकर आरा स्थित अपने गांव भाग रहा था आरोपित

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित की तलाश शुरू की। जानकारी मिली कि आरोपित अपनी गाड़ी से आरा स्थित अपने गांव भाग रहा है। ओरमांझी टोल प्लाजा से पुलिस को उसके मूवमेंट की सूचना मिली। इसके बाद हजारीबाग पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के समय वाहन में एक अन्य युवक भी मौजूद था, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपित के पास से काले रंग की थार गाड़ी और मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ चुटिया थाना में पूर्व में कई कांड दर्ज हैं।
शराब के नशे में था अतुल

पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त अतुल शराब के नशे में था। घटना को अंजाम देने के बाद अतुल ने फिर से शराब का सेवन किया था। इस वजह से पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो काफी अधिक नशे की हालत में था। अतुल का मेडिकल टेस्ट कराया गया।
Pages: [1]
View full version: रांची में थार से कुचलकर युवक की हत्या करने वाला हजारीबाग में गिरफ्तार, नशे में घटना को दिया अंजाम